विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Katihar News: कटिहार से खुलेगी माता वैष्णो देवी के लिए ट्रेन, इस तारीख से शुरू होगा परिचालन; ये है टाइमिंग और रूट

Updated: Sun, 21 Apr 2024 02:43 PM (IST)

Katihar News Today माता वैष्णो देवी का दर्शन करने के लिए कटिहार से एक और समर स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन गुवाहाटी से बनकर आएगी और बिहार के कई स्टेशनो ...और पढ़ें

कटिहार से खुलेगी माता वैष्णो देवी के लिए ट्रेन (जागरण)
कटिहार से खुलेगी माता वैष्णो देवी के लिए ट्रेन (जागरण)

HighLights

  1. कटिहार से सुबह 8.50 में खुलेगी यह स्पेशल ट्रेन
  2. गुवाहाटी से यह ट्रेन बनकर कटरा तक जाएगी

संवाद सहयोगी, कटिहार। Katihar News: यात्री सुविधा के लिए कटिहार होकर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया गया है। यह स्पेशल ट्रेन यात्रियो को माता वैष्णो देवी का दर्शन कराने में सहायक होगा।

कटिहार रेल मंडल के एडीआरएम चौधरी विजय कुमार ने बताया कि एनएफ रेलवे मुख्यालय मालीगांव के निर्देश पर ट्रेन संख्या 04680 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा – गुवाहाटी स्पेशल 26 अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से 21:30 बजे रवाना होगी और रविवार को गुवाहाटी 19:10 बजे पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 04679 गुवाहाटी - श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल 29 अप्रैल से एक जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को गुवाहाटी से 23:20 बजे रवाना होगी और बुधवार को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा 20:45 बजे पहुंचेगी।

कटिहार 8.50 सुबह पहुंचेगी

गुवाहाटी से सोमवार को रात के 11 बजकर 20 मिनट पर चलकर सुबह 8.50 बजे कटिहार पहुंचेगी। फिर कटिहार से रवाना होकर कटरा के लिए खुलेगी।

मैसूर और मुजफ्फरपुर के बीच चलेगी ट्रेन

वहीं मैसूर और मुजफ्फरपुर के बीच चल रही एक अन्य ट्रेन संख्या 06221/06222 प्रत्येक सोमवार को 15 अप्रैल और मुजफ्फरपुर से प्रत्येक गुरुवार को 18 अप्रैल से आठ-आठ फेरों के लिए चल रही है।

यह भी पढ़ें

Tejashwi Yadav: 'बीजेपी को पहले दिन ही...', तेजस्वी यादव ने किया बड़ा दावा, कहा- ब्लॉक लेवल से मिली है जानकारी

Pappu Yadav: 'मेरी औकात नहीं है कि मैं...', अब पप्पू यादव ने फोड़ा सियासी बम, तेजस्वी यादव पर बुरी तरह भड़के