Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कटिहार के 2.77 लाख लोगों की खुली किस्मत: सावन की सोमवारी पर खाते में आए करोड़ों रुपये, ब‍िहार के CM सम्राट का तोहफा

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 10:18 AM (IST)

    कटिहार में सावन की दूसरी सोमवारी पर 2.77 लाख पेंशनधारियों को डीबीटी के माध्यम से 32 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मिली। मुख्यमंत्री ने वृद्धजनों, विधवाओ ...और पढ़ें

    कटिहार: 2.77 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची ₹32.06 करोड़ की राशि; CM ने सावन की सोमवारी पर दिया तोहफा

    कटिहार: 2.77 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची ₹32.06 करोड़ की राशि; CM ने सावन की सोमवारी पर दिया तोहफा

    HighLights

    1. कटिहार के 2.77 लाख पेंशनभोगियों को मिली 32 करोड़ की राशि।

    2. सावन की दूसरी सोमवारी पर डीबीटी से सीधे खातों में हस्तांतरण।

    3. वृद्धजन, विधवा और दिव्यांग पेंशन योजनाओं के लाभुकों को फायदा।

    संवाद सहयोगी, कटिहार। सावन की दूसरी सोमवारी के पावन अवसर पर बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को डीबीटी (DBT) के माध्यम से कटिहार जिले के 2 लाख 77 हजार 671 पेंशनधारियों के खातों में कुल 32 करोड़ 6 लाख 71 हजार रुपये की पेंशन राशि का सफल हस्तांतरण किया।

    खाते में राशि पहुंचने का संदेश (SMS) मिलते ही पेंशनधारियों के चेहरे खिल उठे। समाहरणालय के सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी और बड़ी संख्या में चयनित लाभुक उपस्थित रहे।

    मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन के 1.46 लाख से अधिक लाभुकों को मिली सबसे बड़ी राशि

    योजनावार विवरण की बात करें तो मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत सर्वाधिक 1 लाख 46 हजार 460 लाभुकों के खाते में 17 करोड़ 25 लाख रुपये की राशि भेजी गई।

    वहीं, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 54 हजार 194 लाभुकों को 6 करोड़ 2 लाख 22 हजार 800 रुपये का भुगतान किया गया। लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 25 हजार 106 पेंशनधारियों को 2 करोड़ 83 लाख 62 हजार 600 रुपये और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 19 हजार 673 लाभुकों को 2 करोड़ 32 लाख 86 हजार 700 रुपये डीबीटी से हस्तांतरित किए गए।

    खबरें और भी

    निःशक्तता पेंशनधारकों को भी मिला सीधा लाभ

    दिव्यांगता पेंशन योजनाओं के अंतर्गत बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के 30 हजार 828 लाभुकों को 3 करोड़ 47 लाख 43 हजार 500 रुपये तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के 1 हजार 410 लाभुकों को 15 लाख 55 हजार 400 रुपये की राशि का भुगतान किया गया।

    लाभुकों में दिखा खासा उत्साह

    राज्य सरकार द्वारा पेंशन राशि में बढ़ोतरी किए जाने से सभी वृद्धों, विधवाओं और दिव्यांगजनों में सरकार के प्रति काफी उत्साह और खुशी देखी गई।