Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दार्जिलिंग में 3 किलो से अधिक ब्राउन शुगर के साथ BSF इंस्पेक्टर गिरफ्तार, बिहार से जा रहा था बंगाल

    Updated: Sun, 22 Feb 2026 09:26 PM (IST)

    दार्जिलिंग पुलिस ने विधाननगर जांच केंद्र पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.349 किलोग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक बीएसएफ इंस्पेक्टर आलोक कुमार रविकर को गिरफ्ता ...और पढ़ें

    ब्राउन शुगर के साथ एक बीएसएफ जवान गिरफ्तार। (AI Generated Image)

    ब्राउन शुगर के साथ एक बीएसएफ जवान गिरफ्तार। (AI Generated Image)

    HighLights

    1. दार्जिलिंग में 3.3 किलो ब्राउन शुगर के साथ बीएसएफ जवान पकड़ा गया।

    2. बिहार के कटिहार निवासी इंस्पेक्टर आलोक कुमार रविकर गिरफ्तार।

    3. विधाननगर जांच केंद्र पर नाका जांच के दौरान कार्रवाई।

    संवाद सहयोगी, नक्सलबाड़ी/कटिहार। दार्जिलिंग जिला पुलिस के अधीन फांसीदेवा थाना क्षेत्र स्थित विधाननगर जांच केंद्र की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 किलो 349 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक बीएसएफ जवान को गिरफ्तार किया है।

    गिरफ्तार आरोपित की पहचान आलोक कुमार रविकर के रूप में हुई है, जो बिहार के कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के गुराबाजार का निवासी है और बीएसएफ में इंस्पेक्टर बताया गया है।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुरालीगंज चेकपोस्ट पर नाका जांच के दौरान बिहार से पश्चिम बंगाल की ओर आ रही बीआर 11 एटी 3085 नंबर की गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई।

    तलाशी के दौरान वाहन से 3 किलो 349 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। इसके बाद मौके पर ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।

    जांच के दौरान उसके पास से एक पहचान पत्र भी बरामद हुआ, जिससे उसके बीएसएफ कर्मी होने की पुष्टि हुई। बताया गया है कि आरोपित की वर्तमान तैनाती छत्तीसगढ़ में थी।

    बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करोड़ों रुपये में आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान सर्किल इंस्पेक्टर सैकत भद्रा, फांसीदेवा थाना प्रभारी सुदीप विश्वास, विधाननगर जांच केंद्र के प्रभारी प्रीतम लामा, घोषपुकुर चौकी प्रभारी संजय तिर्की सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।



    गिरफ्तार व्यक्ति बीएसएफ का कर्मचारी है। वह बिहार से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर सिलीगुड़ी ला रहा था, लेकिन मुराली चेकपोस्ट पर नाका जांच के दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। मामले की गहन जांच की जा रही है।

    -

    सौम्याजीत राय, एसडीपीओ, दार्जिलिंग ग्रामीण