Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गिरिडीह से सुल्तानगंज और फिर बाबा धाम की पदयात्रा, सनातन के प्रचार के लिए कंधे पर 51 लीटर जल लेकर निकले विराट 

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 02:43 PM (IST)

    गिरिडीह के विराट कुमार 51 लीटर जल लेकर सुल्तानगंज और बाबा धाम की 350 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकले हैं। ...और पढ़ें

    51 लीटर जल लेकर निकले विराट

    51 लीटर जल लेकर निकले विराट 

    HighLights

    1. विराट कुमार 51 लीटर जल लेकर 350 किमी पदयात्रा पर।

    2. सनातन धर्म के प्रचार और हिंदू एकता के लिए यात्रा।

    3. पहले भी 4000 किमी की पदयात्रा कर चुके हैं विराट।

    संवाद सूत्र, चंद्रमंडी(जमुई)। तड़तड पसीना, धूप छांव और वर्षा के बीच , पैर में छाला और कंधे पर बहंगी के सहारे 51 लीटर जल लेकर 350 किलोमीटर की यात्रा पर सुल्तानगंज और बाबा धाम की ओर धीरे-धीरे बढ़ते गिरिडीह जिले के सरिया निवासी विराट कुमार का चकाई बॉर्डर पहुंचने पर लोगों ने भव्य स्वागत किया।

    उनको देखने के लिए जगह-जगह धर्मावलंबियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। चकाई पहुंचने पर धर्मावलंबी टिंकल राय, उमेश यादव के नेतृत्व में युवाओं की टीम ने विराट का स्वागत किया। 

    महादेव का नारा लगाते हुए साथ-साथ चल रहे लोग

    विराट के स्वागत के लिए युवाओं की टीम डीजे और ढोल नगाड़ों के साथ जय शिव हर हर महादेव का नारा लगाते हुए साथ-साथ चल रहे हैं। सरिया के विराट ने बताया कि सनातन धर्म के प्रति लोगों को जागरूक करने और हिंदुओं को एकजुट करने के उद्देश्य से दस दिन पहले उन्होंने अपने इलाके के प्रसिद्ध राजदाहा धाम से 51 लीटर जल लेकर पैदल ही बाबा धाम जा रहे है। 

    उन्होंने बताया कि वह पहले सुल्तानगंज जाएंगे वहां अजगैबीनाथ में जल अर्पण कर वहां से फिर जल भरकर तब फिर बाबा धाम जाएंगे। 

    पहले भी कर चुके हैं 4 हजार किमी की यात्रा

    विराट ने बताया कि इससे पहले भी साढ़े चार हजार किलोमीटर की पदयात्रा कर सनातन धर्म का प्रचार प्रसार कर चुके है। इससे पहले वह काशी विश्वनाथ विंध्याचल सहित कई अन्य जगहों की पैदल यात्रा कर चुके है। 

    विराट ने बताया कि पिछले वर्ष भी उन्होंने अपने घर से सुल्तानगंज होते हुए बाबा धाम पर जल चढ़ाया था। विराट बताते हैं कि उनकी यात्रा में उनके मां मंजू देवी पिता सरयू प्रसाद का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।

    खबरें और भी

    रास्ते में जगह-जगह स्थानीय युवाओं द्वारा उनका भरपूर स्वागत और सेवा सत्कार किया जा रहा है। चकाई की सरोन सीमा से लेकर चकाई बटपार तक तक स्थानीय युवा द्वारा उनका स्वागत लगातार किया जा रहा है। विराट के सहयोग के लिए उनके परम मित्र भी साथ-साथ चल रहे है।

    21 लीटर जल लेकर अन्य भी चल रहे साथ

    सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए विराट द्वारा आयोजित इस यात्रा से प्रभावित होकर गिरिडीह जिले के विभिन्न गांव के लोग पैदल ही जल लेकर उनके साथ 21 लीटर जल कंधे पर लेकर साथ-साथ चल रहे हैं। साथ चल रहे गौतम ने बताया कि विराट से प्रभावित होकर ही उन्होंने यात्रा प्रारंभ किया है। उन्होंने कहा कि रास्ते में रुक-रुक कर लोगों को सनातन धर्म संस्कृति और सभ्यता के बारे में बता रहे है।