जमुई में शादी के 3 महीने बाद नवविवाहिता ने पंखे से झूलकर दी जान, ससुराल वालों पर 5 लाख दहेज मांगने का आरोप
जमुई के सोहजाना गोस्वामी टोला में एक नवविवाहिता ने शादी के तीन महीने बाद पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर 5 लाख रुपये अ ...और पढ़ें

नवविवाहिता ने पंखे से झूलकर दी जान
HighLights
नवविवाहिता ने शादी के तीन महीने बाद की आत्महत्या।
ससुराल वालों पर 5 लाख दहेज मांगने का आरोप।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
संवाद सूत्र, बोड़वा (जमुई)। झाझा थाना क्षेत्र के सोहजाना गोस्वामी टोला में सोमवार की रात एक नवविवाहिता ने गले में साड़ी का फंदा डालकर पंखे से झूलकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सोहजाना गौशामी टोला निवासी रंजीत गोस्वामी की पुत्री सोनी देवी(19) के रूप में हुई है।
घटना के वक्त घर पर कोई मौजूद नहीं था। स्वजन को जैसे ही मामले की भनक लगी, वे तुरंत घर पहुंचे और स्थानीय पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही झाझा थाना के एसआई मीनू शर्मा और फॉरेंसिक लैब की टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का गहन मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
तीन महीने पहले हुई थी शादी
घटना के सबंध में मृतका के पिता रंजीत गोस्वामी ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सोनी की शादी महज तीन माह 12 दिन पहले पैरगाहा गांव निवासी दिलीप गौशामी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही दामाद दिलीप गोस्वामी , ससुर बिरजू गोस्वामी और सास 5 लाख रुपये की अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर सोनी के साथ मारपीट और प्रताड़ित किया करते थे।

इस वजह से वह काफी तनाव में रहती थी और पति के साथ अक्सर विवाद होता था। इधर शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भजने की तैयारी में जुटी है।