Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जमुई में चकरापत्थर पहाड़ी से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद, सुरक्षा बलों ने की नक्सली कनेक्शन की जांच

    Updated: Fri, 29 May 2026 04:01 PM (IST)

    जमुई के चरकापत्थर पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने एक संयुक्त अभियान के दौरान हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, सोनो (जमुई)। चरकापत्थर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी। धमनी एवं शूरायडीह गांव के बीच स्थित पहाड़ी इलाके में एसएसबी और चरकापत्थर पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक्त सर्च आपरेशन के दौरान हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।

    डॉग स्क्वायड की मदद से पहाड़ी की कंदरा में छिपाकर रखे गए सामान को खोज निकाला गया। बरामद सामग्री में एक सिंगल शाट मास्केट, एक सिंगल शाट कट्टा, चार डेटोनेटर तथा पांच जिलेटिन शामिल हैं। हथियार और विस्फोटक मिलने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

    सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे पहाड़ी क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया तथा आसपास के क्षेत्रों की निगरानी बढ़ा दी है। चरकापत्थर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों को पहाड़ी इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी।

    इसके बाद शुक्रवार सुबह एसएसबी और चरकापत्थर पुलिस की संयुक्त टीम ने डॉग स्क्वायड के साथ अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान स्वान दस्ते ने पहाड़ी की गुफानुमा कंदरा की ओर संकेत दिया, जहां जांच करने पर हथियार एवं विस्फोटक सामग्री बरामद हुई।

    गौरतलब हो कि चरकापत्थर और आसपास का पहाड़ी इलाका लंबे समय तक नक्सलियों की गतिविधियों का केंद्र रहा है। पूर्व में भी इस क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ तथा सर्च अभियान चलाए जाते रहे हैं।

    ऐसे में बरामद हथियार एवं विस्फोटक सामग्री को नक्सलियों से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, पुलिस फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

    थानाध्यक्ष ने बताया कि पहाड़ी की कंदरा से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। प्रथम दृष्टया यह सामान पहले से छिपाकर रखा गया प्रतीत होता है। बताया कि यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सामान किसका है और इसे किस उद्देश्य से यहां रखा गया था। सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में गश्ती और चौकसी बढ़ा दी गई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दरभंगा में रिश्वतखोरी पर एसएसपी का डंडा, फिर भी नहीं सुधर रहा दारोगा का धंधा

    यह भी पढ़ें- इतनी दुश्मनी: पहले मारी गोली फिर चाकू से गोदा, दरभंगा में रंगदारी के लिए जेसीबी मालिक पर हमला