Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जमुई में बनेगा बम-गोला! MP अरुण भारती ने गृह मंत्री शाह से की मुलाकात, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री स्थापित करने की मांग

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 04:02 PM (IST)

    सांसद अरुण भारती ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर जमुई में आयुध निर्माण इकाई स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। यह पहल जिले के युवाओं को रोजगा ...और पढ़ें

    जमुई सांसद अरुण भारती और गृहमंत्री अमित शाह। फोटो सोशल मीडिया

    जमुई सांसद अरुण भारती और गृहमंत्री अमित शाह। फोटो सोशल मीडिया

    HighLights

    1. सांसद अरुण भारती ने जमुई में आयुध निर्माण इकाई का प्रस्ताव रखा।

    2. यह पहल स्थानीय युवाओं को रोजगार देगी और पलायन रोकेगी।

    3. आत्मनिर्भर भारत के रक्षा उत्पादन को इससे नई गति मिलेगी।

    संवाद सहयोगी, जमुई। जिले को रक्षा उत्पादन का नया हब बनाने की दिशा में एक अहम कदम बढ़ा है। जमुई के सांसद अरुण भारती ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर जिले में आयुध निर्माण इकाई की स्थापना का प्रस्ताव रखा।

    शनिवार को हुई इस मुलाकात की जानकारी देते हुए सांसद अरुण भारती ने इंटरनेट मीडिया पर लिखा कि जमुई में युवा हैं, भूमि है, कुशल कार्यबल है और उद्योग की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार यदि यहां आयुध निर्माण इकाई स्थापित करती है तो यह जिले के विकास की दिशा बदल देगी।

    युवाओं को अपने जिले में मिलेगा रोजगार

    सांसद ने कहा कि जमुई सहित पूरे दक्षिण बिहार के युवा रोजगार के लिए दूसरे राज्यों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं। यदि जमुई में आयुध निर्माण इकाई लगती है तो स्थानीय युवाओं को तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों तरह के रोजगार अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध हो सकेंगे। इससे न सिर्फ पलायन रुकेगा, बल्कि जिले की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

    WhatsApp Image 2026-08-08 at 3.38.12 PM

    उन्होंने कहा कि "यह इकाई इन्हीं संभावनाओं को अवसर में बदलेगी। जमुई के युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार मिलेगा और आत्मनिर्भर भारत के रक्षा उत्पादन को नई ताकत मिलेगी।"

    आत्मनिर्भर भारत को मिलेगी गति

    केंद्र सरकार बीते कुछ वर्षों से रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर विशेष जोर दे रही है। रक्षा उत्पादन में निजी और सार्वजनिक भागीदारी बढ़ाने के साथ ही नए आयुध कारखानों की स्थापना पर काम चल रहा है। ऐसे में सांसद का यह प्रस्ताव सरकार की मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत नीति के अनुरूप है।

    खबरें और भी

    यहां बता दें कि जमुई ऐतिहासिक रूप से औद्योगिक रूप से पिछड़ा जिला रहा है। यहां खनिज संसाधन और मानव संसाधन दोनों उपलब्ध हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि रक्षा से जुड़ी इकाई लगने से संबंधित सहायक उद्योग भी विकसित होंगे और जिले में निवेश का माहौल बनेगा।

    सांसद ने जताया विश्वास

    अरुण भारती ने कहा कि जमुई की भौगोलिक स्थिति और उपलब्ध संसाधन इसे आयुध निर्माण के लिए उपयुक्त बनाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि गृह मंत्री ने उनकी मांग को गंभीरता से सुना है और जल्द ही इस दिशा में सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

    इस मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसमें अरुण भारती और अमित शाह आपस में चर्चा करते दिख रहे हैं।
    स्थानीय लोगों ने भी सांसद की इस पहल का स्वागत किया है। उनका कहना है कि अगर यह मांग पूरी होती है तो जमुई के विकास की नई कहानी लिखी जाएगी।

    चुनावी सभा में अमित शाह ने की थी घोषणा

    विगत बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान जमुई के लक्ष्मीपुर में आयोजित चुनावी सभा में गृह मंत्री अमित शाह ने जमुई में आयुध कारखाना खोले जाने की बात करते हुए कहा था कि जमुई में तैयार गोला और बारूद पाकिस्तान में गिरेगा।

    यह भी पढ़ें- जीविका दीदियों के लिए अवसर बनकर आया हर घर तिरंगा अभियान, समस्तीपुर में तैयार होंगे 80 हजार झंडे