Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sitarampur-Jhajha Route पर कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, ये है कारण; पढ़ें पूरी डिटेल

    Updated: Sat, 27 Apr 2024 05:36 PM (GMT+05:30)

    Sitarampur-Jhajha Route सीतारामपुर-झाझा रूट के सिमुलतला स्टेशन पर डाउन मेन लाइन पर ट्रैक रख-रखाव का कार्य किया जाना है। इसके लिए 26 अप्रैल से 10 मई तक ...और पढ़ें

    Sitarampur-Jhajha Route पर कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, ये है कारण; पढ़ें पूरी डिटेल (फाइल फोटो)
    Sitarampur-Jhajha Route पर कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, ये है कारण; पढ़ें पूरी डिटेल (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. ट्रैफिक ब्लॉक के कारण एक जोड़ी मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द
    2. ट्रैक रख-रखाव कार्य 26 अप्रैल से 10 मई तक चलेगा

    संवाद सूत्र, सिमुलतला (जमुई)।  पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल अंतर्गत सीतारामपुर-झाझा रेलखंड के सिमुलतला स्टेशन सीमा पर डाउन मेन लाइन पर ट्रैक रख-रखाव कार्य के लिए 26 अप्रैल से 10 मई तक लगातार सिर्फ शनिवार को छोड़कर 03 घंटे का पावर एंड ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा।

    ब्लॉक दोपहर 1:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक के लिए लिया जाएगा। ब्लॉक के दौरान एक जोड़ी मेमू ट्रेन जसीडीह-झाझा रेलखंड में रद्द रहेगी तथा एक जोड़ी मेमू को नियंत्रित किया जाएगा। इस आशय की जानकारी आसनसोल पीआरओ ने दी।

    लग्न मुहूर्त के मौसम में ट्रेनों के रद्द होने से आम रेल यात्रियों सहित जिन परिवारों में शादी विवाह के आयोजन हैं, उन्हें परेशानी झेलनी होगी। विदित हो कि लोकसभा चुनाव के कारण आम लोगों को पहले से ही परेशानी हो रही थी। अब रेलवे द्वारा जसीडीह-झाझा रेलखंड के लिए लाइफ लाइन मानी जाने वाली ट्रेन को रद्द करने से भारी परेशानी झेलनी होगी।

    ये मेमू ट्रेन जसीडीह-झाझा रेलखंड में होगी रद्द 

    03675-76 आसनसोल-झाझा-आसनसोल मेमू स्पेशल 26 अप्रैल से 10 मई तक शनिवार को छोड़कर जसीडीह-झाझा रेलखंड के बीच रद्द रहेगी। यह गाड़ी आसनसोल से जसीडीह के बीच चलेगी और जसीडीह से ही आसनसोल के लिए लौट जाएगी।

    खबरें और भी

    ये मेमू एक्सप्रेस ट्रेनें होगी नियंत्रण 

    13208 पटना-जसीडीह मेमू एक्सप्रेस को रास्ते में 45 मिनट के लिए ब्लॉक के दिन उपयुक्त रूप से नियंत्रित किया जाएगा। 13207 जसीडीह-पटना मेमू एक्सप्रेस को ब्लॉक के दिनों में सुविधानुसार नियंत्रित किया जाएगा।

    ये भी पढ़ें- 

    Railway Food Price : अब जनरल डिब्बे में AC कोच जैसी सुविधा, सिर्फ इतने रुपये में मिलेगा भरपेट खाना

    IRCTC लेकर आया सस्ता टूर पैकेज, वैष्णो देवी, हरिद्वार समेत इन तीर्थस्थलों की करें सैर