Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जमुई में महिला स्वरोजगार की पहल: जल्द खुलेगा जीविका दीदी हाट, एक ही छत नीचे मिलेंगे रोजमर्रा के सामान

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 08:39 AM (GMT+05:30)

    जमुई में ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए जल्द ही जीविका दीदी हाट शुरू होगा। यह पहल महिलाओं को स्वरोजगार प्रदान करेगी और उनके उत्पा ...और पढ़ें

    AI Generated Image

    AI Generated Image

    HighLights

    1. जमुई में जीविका दीदी हाट जल्द होगा शुरू।

    2. ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार और स्थायी बाजार।

    3. दैनिक उपयोग की वस्तुएं एक छत के नीचे उपलब्ध होंगी।

    संवाद सहयोगी, जमुई। ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ी पहल हो रही है। जिला प्रशासन और जीविका के संयुक्त प्रयास से सदर प्रखंड के झाझा बस स्टैंड स्थित एसजीएसवाई भवन में जल्द ही जीविका दीदी हाट शुरू होगा।

    स्वाभिमान जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी लिमिटेड की ओर से संचालित इस हाट से प्रारंभिक चरण में 20 से 25 जीविका दीदियों को प्रत्यक्ष रूप से स्वरोजगार मिलेगा। हाट का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को स्थानीय स्तर पर स्थायी बाजार उपलब्ध कराना है।

    यहां ताजी सब्जी, फल, किराना, डेयरी उत्पाद, मछली-मांस, जन औषधि, स्टेशनरी, सिलाई, श्रृंगार सामग्री, कृषि उत्पाद समेत दैनिक उपयोग की अन्य वस्तुएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी।

    हाट के संचालन, सुरक्षा, स्वच्छता और शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था के लिए पांच सदस्यीय प्रबंधन समिति का गठन किया गया है। दुकानों का आवंटन पूरी पारदर्शिता के साथ लॉटरी प्रणाली से किया जाएगा।

    हाट के सफल संचालन की तैयारी को लेकर शुक्रवार को जीविका जिला कार्यालय स्थित किसान प्रशिक्षण सह सूचना केंद्र में एक दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    जिला परियोजना प्रबंधक संजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण में राज्य स्तरीय टीम ने जीविका दीदियों और अधिकारियों को दुकान संचालन, वित्तीय अनुशासन, ग्राहक सेवा, स्वच्छता तथा गुणवत्ता नियंत्रण की जानकारी दी। इसमें स्वाभिमान संकुल संघ की दीदियों ने भाग लिया।

    जिला परियोजना प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि झाझा बस स्टैंड स्थित भवन का भौतिक निरीक्षण पहले ही पूरा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जीविका दीदी हाट शुरू होने से महिलाओं की आय बढ़ेगी, स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार मिलेगा और जिले में महिला उद्यमिता को नई पहचान मिलेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- जीविका दीदियों के लिए रोजगार का सुनहरा मौका: बांका की हर पंचायत में खुलेगा सुधा केंद्र, ₹60 हजार की मिलेगी मदद

    यह भी पढ़ें- जीविका दीदियों के हाथ में होगी सुधा केंद्रों की कमान, मुंगेर के सभी 96 पंचायतों में खोलने की तैयारी