Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जमुई: घर में अकेली बच्ची से दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में मिली; पुलिस हिरासत में नाबालिग आरोपी

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 04:56 PM (IST)

    सोनो के चरकापत्थर थाना क्षेत्र में नौ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग आरोपित को हिरासत में ल ...और पढ़ें

    घर में अकेली बच्ची से दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में मिली

    घर में अकेली बच्ची से दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में मिली

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, सोनो (जमुई)। चरकापत्थर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। थाना क्षेत्र के एक गांव में नौ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

    घटना को लेकर ग्रामीणों में भी भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग आरोपित को निरुद्ध कर लिया है तथा आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

    पीड़िता की मां द्वारा थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार, घटना 19 जून की शाम करीब चार बजे की है। बताया जाता है कि बच्ची घर में अकेली थी, जबकि उसकी मां राशन लाने के लिए बाहर गई हुई थी।

    वापस लौटने पर मां ने देखा कि बच्ची घर के अंदर बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी। उसके मुंह में कपड़ा बंधा हुआ था तथा गंभीर स्थिति देखकर स्वजनों के होश उड़ गए।

    बच्ची को तत्काल इलाज के लिए चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि पड़ोस के एक लड़के ने बच्ची को बहला-फुसलाकर घर के कमरे में ले जाकर घटना को अंजाम दिया।

    इलाज के बाद बच्ची के होश में आने पर स्वजनों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

    घटना की सूचना मिलते ही चरकापत्थर थाना पुलिस हरकत में आ गई और मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग आरोपित को निरुद्ध कर लिया है।

    खबरें और भी