जमुई में युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
जमुई के खैरा थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने गांव के दो भाइयों पर अपहरण, दुष्कर्म और वी ...और पढ़ें

जमुई में युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, जमुई। खैरा थाना क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता ने गांव के ही दो युवकों पर युवती को अगवा कर दुष्कर्म करने तथा घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का आरोप लगाया है।
मामले में पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। पीड़िता के पिता द्वारा खैरा थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार उनकी 19 वर्षीय पुत्री 21 जून की सुबह लगभग दस बजे घर से सब्जी खरीदने निकली थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उसे रास्ते में रोककर अपने साथ ले गए।
आरोप है कि युवकों ने युवती के मुंह पर कोई नशीला पदार्थ छिड़क दिया, जिससे वह अचेत हो गई। इसके बाद उसे जंगल की ओर ले जाकर दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
आरोप है कि घटना के दौरान आरोपितों ने वीडियो भी बना लिया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। पीड़िता के पिता ने गांव के ही सगे भाई सुमन कुमार मोदी और शुभम कुमार मोदी को आरोपित बनाया है।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। खैरा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के स्वजन के आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।