Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जहानाबाद सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, ड्यूटी से गायब रहे इमरजेंसी तैनात डॉक्टर

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 03:03 PM (IST)

    जहानाबाद सदर अस्पताल की इमरजेंसी सेवा डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण एक घंटे तक बाधित रही, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ...और पढ़ें

    जहानाबाद सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही

    जहानाबाद सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही

    HighLights

    1. सदर अस्पताल में इमरजेंसी सेवा डॉक्टरों की अनुपस्थिति से एक घंटे बाधित।

    2. रोस्टर पर तैनात डॉ. अमर और डॉ. रणधीर ड्यूटी से नदारद।

    3. मरीजों को इलाज के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।

    जागरण संवाददाता, जहानाबाद। सदर अस्पताल की इमरजेंसी सेवा बुधवार को कुछ समय के लिए बेपटरी हो गई। रोस्टर पर तैनात चिकित्सकों की अनुपस्थिति के कारण करीब एक घंटे तक इलाज व्यवस्था चरमरा गई, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

    इमरजेंसी वार्ड में डॉ अमर कुमार और डॉ रणधीर कुमार की ड्यूटी निर्धारित थी, लेकिन दोनों चिकित्सक ड्यूटी से अनुपस्थित थे। चिकित्सकों के नहीं रहने से इमरजेंसी सेवा प्रभावित हो गई। आनन-फानन पीएचसी में पदस्थापित डॉ राव वीरेंद्र सिंह को इमरजेंसी में भेज गया, जिसके बाद मरीजों का उपचार शुरू हो सका।

    पेट दर्द की शिकायत लेकर इमरजेंसी पहुंचे

    निजामदीपुर के राजीव कुमार ने बताया कि अस्पताल में काफी देर तक कोई चिकित्सक नहीं थे। सिकरिया गांव के अरविंद कुमार ने कहा कि पेट दर्द की शिकायत लेकर इमरजेंसी पहुंचे थे, डॉक्टर नहीं मिलने पर वापस लौटना पड़ा। 

    करपी के मनीष कुमार घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचे थे, चिकित्सक के अभाव में परेशानी झेलनी पड़ी। दक्षिणी दौलतपुर के मरीज हरेंद्र शर्मा का रक्तचाप बढ़ा हुआ था। स्वजन के अनुसार काफी देर तक कोई चिकित्सक देखने नहीं आए।

    खबरें और भी