Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: घर से भागकर पूर्व विधायक अनंत सिंह से मिलने पहुंचा किशोर, दो दिनों से था लापता

    Updated: Mon, 15 Sep 2025 06:00 AM (IST)

    जहानाबाद में दो दिन पहले गायब हुआ 14 वर्षीय किशोर मिला। वह मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह से मिलने पटना के बाढ़ स्थित उनके गांव चला गया था। परिजनों ...और पढ़ें

    घर से भागकर पूर्व विधायक अनंत सिंह से मिलने पहुंचा किशोर। (जागरण)
    घर से भागकर पूर्व विधायक अनंत सिंह से मिलने पहुंचा किशोर। (जागरण)

    HighLights

    1. किशोर अनंत सिंह से मिलने भागा |
    2. पुलिस ने किशोर को बरामद किया |
    3. गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई |

    जागरण संवाददाता, जहानाबाद। सदर थाना क्षेत्र से दो दिनों पूर्व गायब 14 वर्षीय किशोर को पुलिस ने बरामद कर लिया है। उसकी बरामदगी के बाद रोचक मामला सामने आया है।

    किशोर मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह से मिलने के लिए घर से भागकर पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र स्थित उनके पैतृक गांव लदमा पहुंच गया था।

    इधर, जहानाबाद से किशोर के गायब होने पर स्वजन ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी थी। पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू की तो उसके मोबाइल का लोकेशन बाढ़ के लदमा गांव में मिला, जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची और उसे बरामद कर जहानाबाद लाया गया।

    घर से भागने के बाद उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया था। थाना प्रभारी मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में पुलिस को जानकारी मिली कि किशोर बाढ़ थाना क्षेत्र स्थित लदमा गांव में पूर्व विधायक अनंत सिंह के आवास पर रह रहा है।

    अनंत सिंह को मानता है आदर्श

    पुलिस की टीम वहां पहुंची और उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह अनंत सिंह को अपना आदर्श मानता है और उनसे मिलने के लिए यहां आ गया था। यहां किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। वह अपनी मर्जी से यहां रह रहा है।

    एक बार पूर्व विधायक से मुलाकात हुई थी। अनंत सिंह के आवास पर मौजूद लोगों ने बताया कि बालक स्वयं यहां आया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के बाद बालक को जहानाबाद लाया गया और स्वजन को सूचित किया गया।

    खबरें और भी

    बालक को उसके परिवार के पास सुरक्षित पहुंचाया जाएगा। पुलिस के अनुसार, किशोर घर से भागने के बाद पैदल ही 15 किमी दूर तारेगना स्टेशन चला गया था, जहानाबाद स्टेशन पर उसे कोई देख न ले, इसलिए तारेगना से जाकर ट्रेन पर सवार हुआ। वहां से पटना और फिर बाढ़ पहुंच गया।