Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जहानाबाद में विद्या के मंदिर में मछली और मटन पार्टी, वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने भेजा नोटिस

    Updated: Sat, 09 May 2026 10:44 PM (IST)

    जहानाबाद के रतनी प्रखंड स्थित नेहालपुर स्कूल के लैब में शिक्षकों द्वारा मछली और मटन पार्टी का वीडियो वायरल हुआ है। ...और पढ़ें

    सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल। (सोशल मीडिया)

    सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल। (सोशल मीडिया)

    HighLights

    1. स्कूल लैब में शिक्षकों ने की मछली-मटन पार्टी।

    2. वीडियो वायरल होने से शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप।

    3. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जांच के आदेश दिए, स्पष्टीकरण मांगा।

    जागरण संवाददाता, जहानाबाद। रतनी प्रखंड के नेहालपुर +2 विद्यालय से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

    वायरल वीडियो में विद्यालय के लैब के अंदर शिक्षक मछली व मटन पार्टी करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद जिलेभर में इसकी चर्चा शुरू हो गई है तथा लोग इसे विद्यालय की गरिमा के खिलाफ बता रहे हैं।

    लोगों का कहना है कि विद्यालय शिक्षा और संस्कार का केंद्र होता है, लेकिन वहां इस तरह की गतिविधियां होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

    स्थानीय लोगों के अनुसार विद्यालय परिसर में पहले भी इस तरह की गतिविधियों की चर्चा होती रही है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

    बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया मामला

    मामले को लेकर विद्यालय के प्रभारी जिया उल हक ने बताया कि गांव में आयोजित एक जन्मदिन समारोह में मटन व मछली बनाया गया था।

    वहीं, से कुछ लोग भोजन लेकर विद्यालय पहुंच गए थे और सभी लोग बैठकर खा रहे थे। उन्होंने कहा कि मामले को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है।

    टीचरों को नोटिस

    इधर, जिला शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती कुमारी ने कहा कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कराई जा रही है। मामले में शामिल शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

    जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद शिक्षा विभाग सतर्क हो गया है। वहीं, अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों ने विद्यालयों की गरिमा बनाए रखने तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    यह भी पढ़ें- गयाजी में मैरेज हाॅल में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 12 लोगों को किया गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें- बेगूसराय में नगर निगम के गंदे पानी में डूबने से दो युवकों की मौत, ग्रामीणों ने किया NH-31 जाम