Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    5 फरवरी से 21 मार्च तक मेगा ब्लॉक; गया से चलने वाली कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, देखें पूरी लिस्ट

    Updated: Wed, 04 Feb 2026 05:57 PM (IST)

    गया रेलवे स्टेशन पर 5 फरवरी से 21 मार्च तक 45 दिवसीय मेगा ब्लॉक रहेगा। पुनर्विकास कार्यों के कारण प्लेटफॉर्म 5/6 और 6/7 पर निर्माण होगा। इस दौरान कई ट ...और पढ़ें

    गया जंक्‍शन से चलने वाली कई ट्रेनों के आवागमन पर असर। सांकेत‍िक तस्‍वीर

    गया जंक्‍शन से चलने वाली कई ट्रेनों के आवागमन पर असर। सांकेत‍िक तस्‍वीर

    HighLights

    1. गया स्टेशन पर 5 फरवरी से 21 मार्च तक मेगा ब्लॉक।

    2. प्लेटफॉर्म 5/6 और 6/7 पर पुनर्विकास कार्य होंगे।

    3. कई ट्रेनें रद्द, मार्ग परिवर्तित या शॉर्ट टर्मिनेट की गईं।

    जागरण संवाददाता, जहानाबाद। डीडीयू रेल मंडल के गया रेलवे स्टेशन पर बड़े पैमाने पर पुनर्विकास कार्य को लेकर रेलवे ने 45 दिनों के मेगा ब्लॉक की घोषणा की है।

    यह ब्लॉक 5 फरवरी से 21 मार्च तक प्रभावी रहेगा। पूर्व मध्य रेलवे द्वारा जारी आदेश के अनुसार गया स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 5/6 और 6/7 पर व्यापक निर्माण एवं रखरखाव कार्य किया जाएगा।

    मेगा ब्लॉक के कारण इस अवधि में कई ट्रेनों को रद्द, कुछ के मार्ग परिवर्तित, जबकि कई ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन किया गया है। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार गया–पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलखंड पर परिचालन प्रभावित रहेगा।

    पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन में बदलाव

    ब्लॉक अवधि के दौरान पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन में व्यापक बदलाव किए गए हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों से चलाया जाएगा, लेकिन इसके बावजूद समय-सारिणी में बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे।

    इन ट्रेनों का संचालन रहेगा रद

    ब्लॉक अवधि के दौरान पंडित दीन दयाल उपाध्याय–गया पैसेंजर (53213/53214) को 5 फरवरी से 21 मार्च तक रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा कुछ मेमू और अन्य पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भी पूर्ण या आंशिक रूप से स्थगित रहेगा।

    कई एक्सप्रेस ट्रेनों के बदले गए मार्ग

    रेलवे ने 13243/13244 पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस, बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस, गंगा-दामोदर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों से चलाने का निर्णय लिया है।

    इन ट्रेनों का संचालन गया स्टेशन के स्थान पर अन्य जंक्शनों से किया जाएगा, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ सकती है।

    शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन

    22409 गया–आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस, 22410 आनंद विहार–गया, गया–एलको एकात्मता एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को डीडीयू स्टेशन पर ही समाप्त या वहीं से प्रारंभ किया जाएगा। इसके अलावा गया–क्यूल साप्ताहिक एक्सप्रेस सहित कुछ अन्य ट्रेनों के संचालन में भी तकनीकी बदलाव किए गए हैं।

    खबरें और भी

    रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। रेलवे का कहना है कि मेगा ब्लॉक समाप्त होने के बाद गया स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा।