विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुनपुन में बही महिला, 3 किमी दूर पहुंचते ही बदली कहानी; पटना में पांच युवकों ने नदी में लगाई छलांग… बच गई जान

Published: Tue, 08 Sep 2026 09:21 PM (IST)

एक वृद्ध महिला पुनपुन नदी में गिरने के बाद साड़ी के सहारे 3 किमी बहती हुई पटना जिले में पहुंची, ...और पढ़ें

महिला को लेकर लौटे घर

महिला को लेकर लौटे घर

HighLights

  1. वृद्ध महिला पुनपुन नदी में गिरने के बाद 3 किमी बही।

  2. साड़ी में हवा भरकर बनी जीवनरक्षक, डूबने से बची।

  3. पटना के पांच युवकों ने नदी में कूदकर जान बचाई।

संवादसूत्र, किंजर (अरवल)। थाना क्षेत्र में एनएच-33 पर पुनपुन नदी पुल के नीचे मंगलवार को शौच के लिए गई एक वृद्ध महिला पैर फिसलने से नदी में जा गिरी। तेज बहाव में वह बहने लगी। महिला की साड़ी में पानी और हवा भरने से वह गुब्बारे की तरह फूल गई, जिससे वह घटनास्थल पर डूबने से बच गई।

तीन किमी दूर पहुंची महिला, लगातार लगाती रही गुहार

तेज धारा महिला को करीब तीन किलोमीटर दूर पटना जिले के सिगोड़ी थाना क्षेत्र के बऊआं गांव के पास ले गई। महिला लगातार मदद के लिए शोर मचा रही थी। उसकी आवाज सुनकर वहां मौजूद कुछ नवयुवकों ने बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी।

पांच युवकों ने नदी में छलांग लगाकर बचाई जान

बऊआं गांव के निशांत कुमार, गुड्डू कुमार, बबलू कुमार सहित पांच युवकों ने साहस दिखाते हुए महिला को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया। महिला की जान बचने के बाद ग्रामीणों ने उसके स्वजन को घटना की सूचना दी।

स्वजन पहुंचे बऊआं, महिला को लेकर लौटे घर

वृद्ध महिला की पहचान कुर्था थाना क्षेत्र के सच्चाई मठिया गांव निवासी शिवशंकर पासवान की पत्नी मीना देवी के रूप में हुई। सूचना मिलने के बाद महिला के पुत्र सहित अन्य स्वजन बऊआं गांव पहुंचे और मीना देवी को सुरक्षित अपने साथ घर ले गए।