विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gopalganj News: दुर्गा पूजा के लिए चंदा नहीं देने पर युवक की बेरहमी से पिटाई, हालत गंभीर

By Rajat KumarEdited By: Mukul Kumar
Updated: Sun, 15 Oct 2023 03:58 PM (IST)

आज से दुर्गा पूजा की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में चंदा को लकेर बिहार में आए दिन कहीं न कहीं से विवाद की खबरें सामने आ रही हैं। इस वक्त चंदा नहीं देने पर ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. उचकागांव थाना क्षेत्र के छोटका अमठा गांव की घटना
  2. जख्मी युवक को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती

जागरण संवाददाता, गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले में उचकागांव थाना क्षेत्र के छोटका अमठा गांव में रविवार को मंदिर निर्माण में चंदा नहीं देने पर कुछ लोगों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। जख्मी युवक को रेफर किए जाने के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, छोटका अमठा गांव निवासी राेहित कुमार से गांव में बन रहे हनुमान मंदिर के निर्माण में चंदा की मांग की गई। चंदा की मांग पूरी नहीं होने पर नाराज करीब आधा दर्जन युवकों ने रोहित कुमार को अकेले देखकर उसे पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी।

जख्मी युवक को इलाज के लिए उचकागांव सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस जख्मी युवक का बयान दर्ज कर मामले की जांच करने में जुट गई है।

शादी की नीयत से युवती का अपहरण

इसके अलावा, उचकागांव थाना क्षेत्र से शादी की नीयत से 18 वर्षीय एक युवती का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। घटना बीते 10 अक्टूबर की बताई जा रही है। खोजबीन करने के बाद जब युवती के स्वजन गांव के कुछ लोगों से पूछताछ करने गए तो उनलोगों ने स्वजन के साथ गाली-गलौच की।

इसके अलावा, जान से मारने की धमकी दी गई है। मामले में अपहृत युवती की मां के आवेदन पर दहीभाता तकिया टोला के ललन कुमार, उसके पिता हरिलाल महतो, भाई ललित कुमार के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी कराई गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- नौकरी के बाद की नौकरी के लिए भी लंबी कतार, तीन पद के लिए 58 की अनुशंसा

यह भी पढ़ें- प्रेमिका ने प्रेमी को फोन कर घर बुलाया, फिर परिजनों ने काट दिया युवक का प्राइवेट पार्ट