Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोपालगंज के थावे की बहू लक्ष्मी कुमारी लंदन के मार्लबोरो वार्ड से कंजरवेटिव काउंसलर उम्मीदवार घोषित

    Updated: Fri, 21 Nov 2025 03:40 PM (IST)

    गोपालगंज के थावे गांव की बहू लक्ष्मी कुमारी को लंदन के मार्लबोरो वार्ड से कंजरवेटिव पार्टी ने काउंसलर उम्मीदवार घोषित किया है। बेगूसराय मूल की लक्ष्मी ...और पढ़ें

    लक्ष्मी कुमारी

    लक्ष्मी कुमारी

    HighLights

    1. लक्ष्मी कुमारी मूल रूप से बेगूसराय की रहने वाली

    2. विवाह के बाद वे थावे के रामचंदरपुर गांव की बहू बनीं

    3. प्रवासी भारतीय समुदाय यह दंपति को गर्व से गोपालगंज का दंपति कहकर करता है संबोधित

    धनंजय प्रताप सिंह, हथुआ (गोपालगंज)। गोपालगंज के थावे प्रखंड के रामचंदरपुर गांव के लिए गर्व का क्षण आया है। गांव की बहू लक्ष्मी कुमारी को यूनाइटेड किंगडम के हैरो (लंदन) स्थित मार्लबोरो वार्ड से कंजरवेटिव पार्टी की आधिकारिक काउंसलर उम्मीदवार घोषित किया गया है। आगामी स्थानीय चुनावों के लिए पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रत्याशी के रूप में चयनित किया है।

    बेगूसराय मूल की लक्ष्मी कुमारी विवाह के बाद थावे के रामचंदरपुर गांव की बहू बनीं। उनका यह राजनीतिक चयन न केवल गोपालगंज और बेगूसराय के लिए, बल्कि पूरे बिहार तथा प्रवासी भारतीय समुदाय के लिए गर्व का विषय बन गया है।

    उनके परिवार का भी सेवा और अनुशासन से गहरा रिश्ता रहा है, लक्ष्मी के पिता और दादा टाटा स्टील, वेस्ट बोकारो में कार्यरत रहे हैं। यही परिवारिक संस्कार और मेहनत की विरासत उन्हें सार्वजनिक जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती रही है।
    बिहार की पहचान को और मजबूती तब मिली जब लक्ष्मी कुमारी के पति प्रशांत कुमार को भी हैरो के रेनर्स लेन से कंजरवेटिव पार्टी का काउंसलर उम्मीदवार घोषित किया गया।

    यूके में भारतीय, खासकर बिहारी समुदाय, इस दंपति को गर्व के साथ “गोपालगंज का दंपति” कहकर संबोधित करता है।

    दोनों लंबे समय से सामाजिक सक्रियता, जनसंपर्क और सामुदायिक नेतृत्व के कारण चर्चा में रहे हैं।


    उनकी उम्मीदवारी की घोषणा के बाद रामचंदरपुर, थावे, गोपालगंज, बेगूसराय और बिहार भर में उत्साह की लहर है।

    लोग इसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर बिहार की बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रतीक मान रहे हैं। सामाजिक और राजनीतिक दोनों मोर्चों पर इस दंपति की सक्रिय उपस्थिति ब्रिटेन में बसे भारतीय समुदाय को नई ऊर्जा दे रही है।


    लक्ष्मी कुमारी और प्रशांत कुमार की संभावित जीत से जहां उनके वार्डों को मजबूत नेतृत्व मिलेगा, वहीं दुनिया भर में बिहार की पहचान और सशक्त होगी।

    खबरें और भी