Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोपालगंज: प्रेमी का शादी से इनकार, 120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़कर युवती ने काटा बवाल

    Updated: Wed, 20 May 2026 02:02 PM (IST)

    प्यार में मिले धोखे से आहत एक युवती गोपालगंज के मांझागढ़ में 120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। प्रेमी द्वारा शादी से इनकार करने के बाद युवती ने यह क ...और पढ़ें

    HighLights

    1. प्रेमी ने शादी से इनकार किया, युवती आहत।

    2. गोपालगंज में 120 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी।

    3. पुलिस और स्थानीय लोग बचाने में जुटे।

    संवाद सूत्र, मांझा (गोपालगंज)। प्यार में मिले धोखे से आहत एक युवती मंगलवार को करीब 120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती के टावर पर चढ़ते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। 

    सूचना मिलते ही मांझागढ़ थानाध्यक्ष निरंजन कुमार घटनास्थल पर पहुंची और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गई। 

    पांच पहले शुरू हुई थी बातचीत

    जानकारी के अनुसार करीब पांच वर्ष पूर्व मांझागढ़ नयी बाजार के मिठाई दुकानदार दिनेश प्रसाद का पुत्र अमरजीत कुमार की बातचीत बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के गरौली गांव के युवती व बड़े भाई की साली सिंधु कुमारी से शुरू हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। इसी बीच युवती युवक पर शादी करने का दबाव बनाने लगी। 

    आरोप है कि युवक द्वारा शादी से इनकार किए जाने के बाद विवाद बढ़ गया। मामले को लेकर युवती ने युवक के विरुद्ध महिला थाना एवं मांझागढ़ थाने में आवेदन है। उसके बाद न्यायालय में चली गई। 

    कई बार हो चुकी है पंचायती

    न्यायालय के आदेश पर मांझागढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जिसके बाद इस मामले में शामिल आरोपित उच्च न्यायालय से जमानत पर हैं।वहीं इस मामले को लेकर जनप्रतिनिधियों के द्वारा कई बार पंचायती भी हो चुकी है।

    इसी बीच मंगलवार की सुबह युवती ने मांझागढ़ थाना क्षेत्र के जनटोली गांव स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गयी। घटना के बाद पुलिस एवं स्थानीय लोग काफी देर तक युवती को समझाने-बुझाने में लगे रहे। लेकिन युवती करने पर एहतियात के तौर पर पुलिस ने टॉवर के आसपास भीड़ को हटाया ताकि रेस्क्यू किया जा सके। घटना को लेकर पूरे इलाके में देर तक चर्चा होती रही।

    खबरें और भी