Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोपालगंज: भाई के अंतिम संस्कार में जा रहे ससुर-बहू को ट्रक ने कुचला, 3 घंटे तक जाम रहा एनएच-27

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 02:28 PM (IST)

    कुचायकोट में एनएच-27 पर तेज रफ्तार ट्रक ने मोपेड सवार ससुर-बहू को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने म ...और पढ़ें

    भाई के अंतिम संस्कार में जा रहे ससुर-बहू को ट्रक ने कुचला

    भाई के अंतिम संस्कार में जा रहे ससुर-बहू को ट्रक ने कुचला

    HighLights

    1. एनएच-27 पर तेज रफ्तार ट्रक ने ससुर-बहू को कुचला।

    2. विशंभरपुर के दीनानाथ ठाकुर और बहू सोनामती की मौत।

    3. आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग पर NH-27 जाम किया।

    संवाद सूत्र, कुचायकोट (गोपालगंज)। कुचायकोट थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव के समीप शुक्रवार की सुबह एनएच-27 पर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने मोपेड सवार ससुर-बहू को कुचल दिया।

    हादसे में विशंभरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया खास गांव निवासी दीनानाथ ठाकुर (65) और उनकी बहू सोनामती ठाकुर (38) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों के शव क्षत-विक्षत हो गए।

    बताया जाता है कि सोनामती के भाई का निधन हो गया था। इसकी सूचना मिलने के बाद वह अपने ससुर दीनानाथ ठाकुर के साथ मोपेड से उचकागांव थाना क्षेत्र के दहीभाता गांव स्थित मायके जा रही थीं। उन्हें भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होना था।

    अभी वह सिरसिया गांव के समीप पहुंची ही थी कि पीछे से आए ट्रक ने मोपेड को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। हादसे से आक्रोशित स्वजन व ग्रामीणों ने एनएच-27 जाम कर दिया। वे मुआवजा देने के साथ दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

    करीब तीन घंटे तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा। सूचना पर पुलिस बल के साथ महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया।

    सीओ मनोरंजन कुमार शुक्ला व थानाध्यक्ष दर्पण सुमन ने लोगों को समझाकर जाम हटवाया। इसके बाद दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।