विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोपालगंज में बड़ा हादसा: गैस सिलिंडर लीक होने से लगी आग, 17 लोग झुलसे; 2 लोगों को किया रेफर

Published: Wed, 14 Oct 2026 06:09 AM (IST)

गोपालगंज में नए एलपीजी गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें लगभग 17 ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. गोपालगंज में नए गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगी।

  2. हादसे में लगभग 17 लोग झुलसे, 2 की हालत गंभीर।

  3. प्रशासन ने घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की।

डिजिटल डेस्क, गोपालगंज। गोपालगंज में नया एलपीजी गैस सिलेंडर लीक के बाद आग लगने से एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें लगभग 17 लोग झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोपालगंज के जिलाधिकारी और कलेक्टर समीर सौरभ ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की मुख्य वजह नए सिलेंडर से गैस रिसाव होना था, जिसने देखते ही देखते आग पकड़ ली।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती 17 घायलों में से 2 की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र भेज दिया गया है। अन्य सभी घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है।

मरीजों की देखभाल और तुरंत उपचार के लिए डॉक्टरों की एक विशेष टीम के साथ 30 पैरामेडिकल स्टाफ को तैनात किया गया है। प्रशासन का कहना है कि इस समय उनकी पहली प्राथमिकता सभी मरीजों को बेहतर चिकित्सा सहायता मुहै कर उनकी जान बचाना है, जिसके बाद घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी।