विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चने की खेती से किसानों की आय होगी दोगुनी, उत्तर प्रदेश तक है बिहार के चने की मांग; जानिए क्या है कृषि विभाग की तैयारी

By Mithilesh TiwariEdited By: Aysha Sheikh
Updated: Tue, 31 Oct 2023 01:20 PM (IST)

Gram Cultivation बिहार के गोपालगंज में चने की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए कृषि विभाग चने की खेती करने वाले किसानों को उन्नत बीज उपलब्ध करा ...और पढ़ें

चने की खेती से किसानों की आय होगी दोगुनी, उत्तर प्रदेश तक है बिहार के चने की मांग; जानिए क्या है कृषि विभाग की तैयारी
चने की खेती से किसानों की आय होगी दोगुनी, उत्तर प्रदेश तक है बिहार के चने की मांग; जानिए क्या है कृषि विभाग की तैयारी

HighLights

  1. कृषि विभाग ने निर्धारित किया चना की खेती का लक्ष्य
  2. किसानों को अनुदान पर उपलब्ध कराया जाएगा उन्नत बीज

जागरण संवाददाता, गोपालगंज। खाने की थाली में कई रूपों में सजने वाले चने की खेती को बढ़ावा देने की पहल की गई है। अब चने की खेती कर किसान अपनी आय बढ़ाएंगे। जिला कृषि विभाग ने रबी उत्पाद कार्यक्रम के तहत चने की खेती करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

लक्ष्य निर्धारित करने के साथ ही कृषि विभाग चने की खेती करने वाले किसानों को उन्नत बीज उपलब्ध कराएगा। इसके साथ ही चने की खेती करने वाले किसानों को कृषि विभाग प्रशिक्षण देगा।

किसानों ने क्यों किया चने की खेती से परहेज?

जिले में दहलनी फसल के रूप में कभी व्यापक पैमाने पर किसान चने की खेती करते थे। यहां के चने की मांग सीमावर्ती उत्तर प्रदेश तक होती थी। मौसम की मार के बीच समय के साथ चने की पैदावार कम होती गई, जिससे किसान चने की खेती करने से परहेज करने लगे।

कभी व्यापक पैमाने पर होने वाली चने की खेती अब कुछ इलाकों तक सिमट कर रह गई है। अब फिर से जिले में चने की खेती को बढ़ावा देने की पहल शुरू हो गई है। जिला कृषि विभाग ने रबी उत्पादन कार्यक्रम के तहत चने की खेती करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

चयनित कर किसानों को मिलेंगे उन्नत बीज

इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी भुपेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि दलहनी फसल के रूप में अब चने की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस सीजन में 500 हेक्टेयर में चने की खेती करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि चने की खेती करने के लिए किसानों का चयन कर उन्हें अनुदानित दर पर उन्नत बीज उपलब्ध कराए जाएंगे।

इसके साथ ही चयनित किसानों को उन्नत तरीके से चने की खेती करने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसान भी चने की खेती करने के प्रति रुचि दिखा रहे हैं, जिसे देखते इस बार लक्ष्य से अधिक रकबा में चने की खेती होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें -

सृजन घोटाला मामले में नहीं हुई जिला परिषद की बैठक, आज सेवानिवृत्त हो जाएंगे दोषी पूर्व नाजिर; अब नवंबर का इंतजार

Hina Khan की 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' का भोजपुर की बिटिया ने किया अनुवाद, नौकरी छूटने के बाद इस काम से कमाए पैसे