विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दहेज में बाइक नहीं मिलने पर विवाहिता की हत्या, सास-ससुर गिरफ्तार; पति समेत अन्य फरार

Updated: Wed, 26 Nov 2025 06:40 PM (IST)

गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। मृतका के सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पति समेत अन्य आर ...और पढ़ें

बाइक नहीं मिलने पर विवाहिता की हत्या

बाइक नहीं मिलने पर विवाहिता की हत्या

HighLights

  1. दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

  2. सास-ससुर गिरफ्तार, अन्य फरार

  3. बाइक की मांग पूरी न होने पर हत्या

संवाद सूत्र, कटेया (गोपालगंज)। कटेया थाना क्षेत्र के कोईसा भठवा गांव में मंगलवार की अहले सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में मृतका के सास-ससुर कमलेश यादव और गीता देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

आरोप है कि बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुरालवालों ने शादी के मात्र आठ माह बाद ही विवाहिता की हत्या कर दी।

मार्च में हुई थी शादी

फुलवरिया थाना क्षेत्र के खालवा टोला निवासी रामजीत यादव की पुत्री प्रियंका देवी (26) की शादी 6 मार्च 2025 को कोईसा भठवा निवासी अतुल कुमार यादव के साथ हुई थी। 

परिजनों ने बताया कि सामर्थ्य के अनुरूप उपहार दिए जाने के बावजूद ससुराल पक्ष शादी के बाद से ही दहेज में बाइक की मांग को लेकर प्रियंका को प्रताड़ित करता रहा। 

अन्य आरोपितों की तलाश

मृतका की मां उमा देवी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया कि मंगलवार की सुबह आरोपितों ने प्रियंका के साथ मारपीट की। इसके बाद गंभीर रूप से घायल होने पर उसका गला दबाकर हत्या कर दी गई। 

मामले में मृतका की मां के बयान पर पति अतुल कुमार यादव, अभिषेक यादव, ससुर कमलेश यादव, सास गीता देवी तथा प्रिया देवी के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी की गई है। सास व ससुर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।