Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति, राज्यपाल और मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किया स्वागत; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    Updated: Sat, 30 May 2026 10:25 AM (IST)

    म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग शनिवार सुबह गया जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे, जहां बिहार के राज्यपाल और मंत्री ने उनका भव्य स्वागत किया। ...और पढ़ें

    गयाजी एयरपोर्ट पर म्यांमार के राष्ट्रपति का स्वागत

    गयाजी एयरपोर्ट पर म्यांमार के राष्ट्रपति का स्वागत

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, बोधगया। म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग शनिवार सुबह अपने विशेष विमान से गया जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे। सुबह करीब 8:55 बजे उनके विमान के उतरते ही एयरपोर्ट पर उनका भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

    राष्ट्रपति के स्वागत के लिए बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन, मंत्री विजय कुमार सिन्हा सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। एयरपोर्ट पर औपचारिक स्वागत एवं अभिवादन के बाद राष्ट्रपति का काफिला कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बोधगया के लिए रवाना हो गया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोधगया पहुंचने के बाद राष्ट्रपति एक निजी होटल में कुछ समय विश्राम करेंगे। इसके उपरांत वे विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे तथा मंदिर परिसर का भ्रमण करेंगे।

    राष्ट्रपति के आगमन को लेकर गया एयरपोर्ट से लेकर बोधगया तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। विभिन्न मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर बोधगया में विशेष उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

    बीटीएमसी के पास सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम

    म्यांमार के राष्ट्रपति के आगमन के दौरान पूरे बोधगया को पुलिस छावनी में तब्दील कर दी गई है। एयरपोर्ट से लेकर महाबोधि मंदिर तक दोनों तरफ अधिक संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। बीटीएमसी और महाबोधि मंदिर के बाहर पुलिस कर्मी तैनात थे। महाबोधि मंदिर में आम श्रद्धालुओं के लिए 11:30 बजे तक प्रतिबंध लगा दी गई है।

    खबरें और भी

    बोधगया के फुटपाथी दुकानदारों को कराया गया बंद

    म्यांमार के राष्ट्रपति के आगमन को लेकर बोधगया के फुटपाथी दुकानदारों को बंद करा दिया गया है। दुमोहान से लेकर महाबोधि मंदिर, पच्छटी मोड़ सहित बोधगया के अन्य जगहों पर फुटपाथी दुकानों को बंद कराया गया है। इसके अलावा नगर परिषद बोधगया द्वारा पूरे बोधगया शहर में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ कराया गया।

    यह भी पढ़ें- PM मोदी के आमंत्रण पर म्यांमार के राष्ट्रपति 30 मई को पहुंचेंगे बोधगया, दिल्ली-मुंबई में होंगी अहम बैठकें