विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा पुलिस पहुंची बिहार, गया से दुष्कर्म के आरोपित को किया गरिफ्तार

By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
Updated: Sun, 19 Nov 2023 12:35 PM (IST)

Bihar News आज सुबह हरियाणा की पुलिस बिहार आई। हरियाणा पुलिस ने बिहार के गया से एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपित दुष्कर्म का अ ...और पढ़ें

हरियाणा पुलिस पहुंची बिहार, गया से दुष्कर्म के आरोपित को किया गरिफ्तार
हरियाणा पुलिस पहुंची बिहार, गया से दुष्कर्म के आरोपित को किया गरिफ्तार

जागरण संवाददाता, गया। रविवार की अल सुबह हरियाणा पुलिस गया पहुंची। गया पहुंचने पर हरियाणा पुलिस ने सिविल लाइन थाना से संपर्क किया। सिविल लाइन थाना के सहयोग से नूतन नगर बेलदारी टोला में एक आरोपित के घर छापेमारी की गई, जहां से एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

सिविल लाइन थाना अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने बताया कि हरियाणा पुलिस दुष्कर्म मामले में फरार एक आरोपित की तलाश में यहां आई थी। इसके बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई। फिलहाल थानाध्यक्ष ने गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।