Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चार रोटी कम पड़ीं... और खत्‍म हो गई रीना की जिंदगी; गया में हैरान करने वाली घटना

    Updated: Mon, 25 May 2026 10:22 AM (IST)

    गया के इमामगंज में 25 वर्षीय विवाहिता रीना कुमारी की कथित तौर पर चार रोटी कम बनाने पर गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतका के सास-ससुर को गिरफ्तार ...और पढ़ें

    घटनास्‍थल पर पहुंची पुलिस। जागरण

    घटनास्‍थल पर पहुंची पुलिस। जागरण

    HighLights

    1. गया में 25 वर्षीय विवाहिता रीना कुमारी की हत्या।

    2. चार रोटी कम बनाने को लेकर हुआ विवाद।

    3. पुलिस ने सास-ससुर को किया गिरफ्तार, ननदें फरार।

    संवाद सूत्र, इमामगंज (गया)। जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव में शनिवार की रात 25 वर्षीय एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया गया है। 

    वह भी महज इसलिए क‍ि चार रोटी कम बनाई। मृतका 25 वर्षीय रीना कुमारी थी। प्राथम‍िकी के आलोक में पुलिस ने सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया। 

    मृतका के स्‍वजन ने पुलिस को बताया कि पांच साल पहले रीना की शादी विश्रामपुर गांव के इंद्रदेव मिस्त्री के पुत्र सागर विश्वकर्मा के साथ की थी। 

    पांच साल पहले हुई थी शादी

    उनका एक साल का एक बच्चा है। शादी के कुछ ही दिन बाद से दहेज को लेकर रीना से मारपीट की जाने लगी। इसकी शि‍कायत वह मायके में करती थी। 

    रीना के पिता ने ने बताया कि दामाद काम करने के लिए दूसरे प्रदेश गए हुए है। बेटी घर में सास-ससुर के साथ रह रही थी।

    शनिवार की रात उसने फोन कर बताया कि खाने में चार रोटी कम गई है,  इसको लेकर सास, ससुर और दोनों ननद उसे ताना दे रही हैं, झगड़ रही हैं। 

    करीब 9 बजे रात में उसने इसकी जानकारी दी। रात अधिक होने के कारण मेडिकल थाना क्षेत्र के बजराही गांव से रात में नहीं आ सके।

    रात में दी थी विवाद की सूचना 

    इसी बीच गला दबाकर रीना की हत्‍या सास-ससुर व दोनों ननदों ने कर दी। सुबह में दामाद ने रीना की मौत की जानकारी दी।

    इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि विश्रामपुर गांव में 25 वर्षीय रीना कुमारी विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का मामला आया है।

    इस मामले में लड़की के चाचा लक्ष्मी मिस्त्री ने लिखित शिकायत दी है। इसमें सास, ससुर और दो ननद को नामजद आरोपित बनाया गया है।

    उन्होंने बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर सास शांति देवी और ससुर इंद्र देव मिस्त्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    दोनों ननद फरार हो गई हैं। उन्होंने बताया कि शव का पोस्‍टमार्टम करा स्‍वजन को सौंप दिया गया है।