विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gaya News: गया वालों की चमकेगी किस्मत! CM नीतीश देंगे 14000 करोड़ की सौगात, बस 3 दिनों का इंतजार

Updated: Mon, 10 Feb 2025 04:48 PM (IST)

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) 13 फरवरी को गया में प्रगति यात्रा के तहत विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वे मॉडल प्रभ ...और पढ़ें

गया वालों की चमकेगी किस्मत! CM नीतीश देंगे 14000 करोड़ की सौगात, बस 3 दिनों का इंतजार
गया वालों की चमकेगी किस्मत! CM नीतीश देंगे 14000 करोड़ की सौगात, बस 3 दिनों का इंतजार

HighLights

  1. एक हजार से अधिक योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास होगा
  2. 44 विभागों की एक हजार से अधिक योजनाओं का होगा शिलान्यास व लोकार्पण
  3. सीएम के आगमन की तैयारी में जुटा प्रशासनिक महकमा

नीरज कुमार, गया। मोक्ष और ज्ञान की भूमि पर 13 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन होना है। मुख्यमंत्री का आगमन 'प्रगति यात्रा' को लेकर हो रहा है। गयाजी की भूमि पर प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री विकास की पटकथा लिखने वाले हैं। 13 फरवरी को मुख्यमंत्री का दिनभर कार्यक्रम तय है। आशा की जा रही है कि मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट आएंगे।

इसके बाद जिला मुख्यालय से लेकर इमामगंज, बोधगया जाएंगे। इन स्थलों के भ्रमण के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से जिला मुख्यालय स्थित मॉडल प्रभावती अस्पताल आएंंगे। जहां आधुनिक सुविधाओं से युक्त मॉडल प्रभावती अस्पताल का लोकार्पण होगा। साथ ही, अस्पताल परिसर में बड़े पैमाने पर मुख्यमंत्री का लोकार्पण व शिलान्यास करने का कार्यक्रम है।

सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री गया जिले को एक बड़ी सौगात देने वाले हैं। अस्पताल स्थल पर 44 विभागों के एक हजार से अधिक योजनाओं को लोकार्पण व शिलान्यास करने वाले हैं। इन योजनाओं पर 14 हजार करोड़ से अधिक खर्च होने की उम्मीद जताई गई है, जो गया के विकास में यह योजनाएं मील का पत्थर साबित होगी।

3100 करोड़ से सिंचाई का होगा प्रबंध

मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा में अन्नदाता का विशेष ख्याल जा रहा है। मुख्यमंत्री एक साथ लघु सिंचाई विभाग का गया जिले में 248 योजनाओं का शिलान्यास करने वाले हैं। इन योजनाओं पर करीब 31 सौ करोड़ रुपये खर्च होने का होने का अनुमान लगाया गया है।

इतनी बड़ी राशि से गया जिले के प्राय: सभी प्रखंडों में आहार, पइन, पोखर का जीर्णोद्वार होना है, ताकि अन्नदाता को फसल को लेकर बेहतर पानी मिल सके। इससे बेहतर फसल और अधिक उत्पादन होगी। साथ हीं रोजगार के साधन और अन्नदाता आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

फ्लाई ओवर की सौगात से शहर को मिलेगी जाम से निजात

गया शहरवासियों को आए दिन जाम की परेशानी से रूबरू होना पड़ता है। विश्वस्त सूत्रों बताते हैं कि मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा में गया शहर को फ्लाई ओवर की सौगात मिलेगी। उम्मीद की जा रही है कि फ्लाई ओवर का प्रगति यात्रा के दौरान मॉडल प्रभावती अस्पताल में शिलान्यास होगा। इसकी तैयारी अंतिम चरण में है।

सीएम की विजिट को लेकर प्रशासनिक महकमा तैयारी में

मुख्यमंत्री को लेकर संभावित कार्यक्रम स्थल, निर्धारित मार्ग, शिलान्यास व लोकार्पण स्थल पर पूरा प्रशासनिक महकमा लगा हुआ है। सभी कार्यक्रम स्थल की तैयारी का डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम स्वयं निरीक्षण कर रहे हैं। उनके साथ पूरा प्रशासनिक महकमा लगा हुआ है। सीएम के आगमन को लेकर तीन दिन शेष रहे गए हैं।

ये भी पढ़ें- किउल-गया रेलखंड की डबल लाइन तैयार, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ीं; यात्रियों को मिली राहत

ये भी पढ़ें- गया, दरभंगा, छपरा समेत छह शहरों में लगेंगे कैमरे और ट्रैफिक सिग्नल; 487 करोड़ रुपये होंगे खर्च