Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 12 जुलाई को गयाजी होकर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; नोट कर लें टाइम टेबल

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 10:24 PM (IST)

    रेलवे ने बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए 11 और 12 जुलाई को कई परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। इससे ...और पढ़ें

    परीक्षा के बाद वापसी के लिए भी विशेष व्यवस्था

    परीक्षा के बाद वापसी के लिए भी विशेष व्यवस्था

    HighLights

    1. पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।

    2. 11 और 12 जुलाई को होगा ट्रेनों का परिचालन।

    3. गया, नवादा के हजारों अभ्यर्थियों को मिलेगी राहत।

    जागरण संवाददाता, गयाजी। बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने 11 और 12 जुलाई को कई परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। इससे गया और आसपास के जिलों के हजारों परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में काफी सहूलियत मिलेगी।

    रेलवे के इस फैसले से परीक्षा के दौरान होने वाली भीड़ और यात्रा संबंधी परेशानियों में भी कमी आने की उम्मीद है।

    गयाजी के लिए दो परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

    रविवार 12 जुलाई को गया जंक्शन होकर अभ्यर्थियों के लिए दो विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। गाड़ी संख्या 03206 किऊल-गया परीक्षा स्पेशल दोपहर 1:30 बजे किऊल से रवाना होगी। यह ट्रेन शेखपुरा, वारिसलीगंज, नवादा, तिलैया और वजीरगंज होते हुए शाम 5:30 बजे गया पहुंचेगी।

    नवादा से भी मिलेगी सीधी सुविधा

    गाड़ी संख्या 03207 नवादा-गया परीक्षा स्पेशल दोपहर 1:45 बजे नवादा से खुलेगी। यह ट्रेन तिलैया और वजीरगंज के रास्ते शाम 5:45 बजे गया पहुंचेगी।

    इससे नवादा और आसपास के क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में बड़ी राहत मिलेगी।

    परीक्षा के बाद वापसी के लिए भी विशेष व्यवस्था

    परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों की वापसी के लिए भी रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। गाड़ी संख्या 03211 गया-किऊल परीक्षा स्पेशल शाम 5:45 बजे गया से रवाना होगी।

    यह ट्रेन वजीरगंज, तिलैया, नवादा, वारिसलीगंज और शेखपुरा होते हुए रात 9:45 बजे किऊल पहुंचेगी।

    पटना-भभुआ रोड स्पेशल ट्रेन का भी मिलेगा लाभ

    शनिवार को गाड़ी संख्या 03202 पटना-भभुआ रोड परीक्षा स्पेशल रात 11:00 बजे पटना से खुलेगी। यह ट्रेन तारेगना, जहानाबाद, गया, डेहरी ऑन सोन और सासाराम होते हुए सुबह 4:00 बजे भभुआ रोड पहुंचेगी।

    गया जंक्शन होकर गुजरने वाली यह ट्रेन भी कई परीक्षार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगी।

    रेलवे ने अधिकाधिक उपयोग की अपील की

    रेल प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा के दौरान इन स्पेशल ट्रेनों का अधिक से अधिक उपयोग करें, ताकि उनकी यात्रा सुरक्षित और सुविधाजनक बन सके।

    रेलवे के इस निर्णय से गया, नवादा, शेखपुरा, किऊल और आसपास के क्षेत्रों के हजारों अभ्यर्थियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

    खबरें और भी