विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार की 'लेडी वीरू' बिजली टावर पर चढ़ीं, प्रेमी की जुदाई से आहत युवती का तीन घंटे चला ड्रामा

By Manoj Singh Edited By: Ajit kumar
Published: Sun, 15 Mar 2026 12:24 PM (IST)

Electric Tower Incident: पूर्वी चंपारण, बिहार में प्यार में धोखा मिलने के बाद एक युवती मानुचक मेला बाजार चौक के ...और पढ़ें

मानुचक मेला बाजार चौक के पास बिजली टावर पर चढ़ी युवती। फोटो सौ: इंटरनेट मीडिया

मानुचक मेला बाजार चौक के पास बिजली टावर पर चढ़ी युवती। फोटो सौ: इंटरनेट मीडिया

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, तेतरिया (पूर्वी चंपारण)। Bihar News: प्यार में धोखा मिलने के बाद एक युवती ने ऐसा कदम उठाया कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। राजेपुर थाना क्षेत्र के मानुचक मेला बाजार चौक के पास यह युवती बिजली के हाई टेंशन टावर पर चढ़ गई और आत्महत्या की धमकी देने लगी।

करीब तीन घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और स्वजनों के समझाने पर वह नीचे उतरी। जानकारी के अनुसार युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

बताया जाता है कि किसी कारणवश युवक उसे छोड़कर कहीं चला गया। प्रेमी की जुदाई से आहत युवती ने आवेश में आकर बिजली के टावर पर चढ़ने का कदम उठा लिया।

पुलिस भी मौके पर पहुंची

जब स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ी तो आसपास अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना देकर इलाके की बिजली लाइन कटवाई, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। सूचना मिलने के बाद राजेपुर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही युवती के परिजन भी वहां पहुंच गए। पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों और स्वजनों ने उसे काफी देर तक समझाने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे तक चले मान-मनौव्वल के बाद युवती आखिरकार टावर से नीचे उतरने को राजी हो गई।

घटना चर्चा का विषय

युवती के सुरक्षित नीचे उतरने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी और घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते बिजली की लाइन बंद नहीं की जाती तो कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।