Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मोतिहारी से तेजस्वी का बड़ा बयान, कहा-ज्यादा दिन नहीं चलेगी भाजपा सरकार

    By Satyendra Kumar Jha Edited By: Dharmendra Singh
    Updated: Sun, 17 May 2026 07:25 PM (GMT+05:30)

    तेजस्वी यादव ने मोतिहारी में भाजपा सरकार पर बढ़ती महंगाई को लेकर निशाना साधा और बिहार में उसके अधिक समय तक न चलने की भविष्यवाणी की। उन्होंने दिवंगत रा ...और पढ़ें

    मोतिहारी में कार्यक्रम में बोलते तेजस्वी यादव। जागरण

    मोतिहारी में कार्यक्रम में बोलते तेजस्वी यादव। जागरण

    HighLights

    1. भाजपा सरकार में महंगाई तेजी से बढ़ रही है: तेजस्वी।

    2. बिहार में भाजपा सरकार अधिक दिनों तक नहीं चलेगी।

    3. दिवंगत सुरेश यादव को राजद का मजबूत स्तंभ बताया।

    जागरण संवाददाता, मोतिहारी । विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में महंगाई तेजी से बढ़ रही है। पेट्रोल व डीजल का दाम बढ़ गया।

    प्रधानमंत्री अब कह रहे हैं कि सोना नहीं खरीदें, वाहन नहीं चलाएं। कहा कि बिहार में चुनाव के वक्त मैंने कहा था कि चाचा नीतीश कुमार को यह लोग मुख्यमंत्री नहीं रहने देंगे। आखिरकार वहीं हुआ। बिहार में भाजपा की सरकार अधिक दिनों तक नहीं चलने वाली है।

    तेजस्वी रविवार को मोतिहारी के लक्ष्मीपुर में पूर्व जिला राजद अध्यक्ष सह प्रदेश महासचिव स्व. सुरेश प्रसाद यादव की याद में उनके निधन के बाद बने स्मारक एवं प्रतिमा के अनावरण के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

    कहा कि दिवंगत जिला राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव राजद के मजबूत स्तंभ एवं सामाजिक चेहरा थे। उनके नेतृत्व में पूरे चंपारण में राजद मजबूत हुआ है।

    वे अपने पूरे राजनीतिक जीवन में सामाजिक न्याय एवं धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत पर चलते रहे। वे असली लालू वादी थे। वह हमेशा गरीबों, दलितों व निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए संघर्ष करते थे।

    इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति शिवचंद्र राम, राजद के प्रदेश प्रमुख प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव

    राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भोला यादव, एमएलसी सैयद फैसल अली, विधायक प्रेम शंकर यादव, मेयर प्रीती गुप्ता, पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी जिला राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, एमएलसी सैयद फैसल अली

    पूर्व मंत्री शमीम अहमद, पूर्व विधायक राजेंद्र राम, पूर्व विधायक शशि कुमार सिंह, पूर्व विधायक सह लोकसभा प्रत्याशी डा. राजेश कुशवाहा, रामबाबू यादव, राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव, मधुबन जिला राजद संगठन अध्यक्ष नूर आलम खान

    पंचायती राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन यादव, प्रदेश महासचिव संजय निराला, मीडिया प्रभारी जावेद अहमद, लालबाबू खान, प्रधान महासचिव प्रेम यादव, अरुण यादव, उमाशंकर यादव, युवा जिलाध्यक्ष नुरुल होदा, युवा अध्यक्ष असलम अहमद राहुल यादव आदि उपस्थित थे।