Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बापूधाम मोतिहारी के रास्ते मधुपुर व नरकटियागंज के बीच चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 06:30 PM (IST)

    रेलवे ने सावन मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मधुपुर और नरकटियागंज के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन बापूधाम मोतिहारी से होकर ...और पढ़ें

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    HighLights

    1. मधुपुर-नरकटियागंज के बीच श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलेगी।

    2. बापूधाम मोतिहारी से होकर गुजरेगी, सभी कोच अनारक्षित होंगे।

    3. अगस्त में 11, 18, 25 तारीख को तीन फेरे लगाएगी।

    संवाद सहयोगी, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) । सावन में बाबा के दरबार तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने सफर आसान करने की तैयारी की है। श्रावणी मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मधुपुर और नरकटियागंज के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

    यह ट्रेन बापूधाम मोतिहारी समेत समस्तीपुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। खास बात यह है कि ट्रेन के सभी कोच अनारक्षित होंगे। इससे बिना आरक्षण के यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।

    तीन दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन

    रेलवे के अनुसार, श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन संख्या 03567/03568 अगस्त में 11, 18 और 25 तारीख को चलेगी। ट्रेन दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे लगाएगी। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए इसमें कुल 22 कोच लगाए गए हैं। सभी कोच सामान्य श्रेणी के होंगे।

    रात में मधुपुर से होगी रवाना

    ट्रेन संख्या 03567 मधुपुर जंक्शन से रात 1:00 बजे रवाना होगी। इसके बाद जसीडीह, झाझा, किऊल और बरौनी होते हुए सुबह 7:40 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। यहां से मुजफ्फरपुर, चकिया होते हुए ट्रेन बापूधाम मोतिहारी पहुंचेगी।

    सुबह 10:10 बजे मोतिहारी

    मधुपुर से चलने वाली ट्रेन सुबह 10:10 बजे बापूधाम मोतिहारी पहुंचेगी। इसके बाद बेतिया और चनपटिया होते हुए दोपहर 12:25 बजे नरकटियागंज जंक्शन पहुंचेगी। इस रूट से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को सावन में आवागमन का अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

    खबरें और भी

    मोतिहारी से वापसी दोपहर 3:43 बजे

    वापसी में ट्रेन संख्या 03568 नरकटियागंज से दोपहर 1:25 बजे रवाना होगी। बेतिया के बाद ट्रेन दोपहर 3:43 बजे बापूधाम मोतिहारी पहुंचेगी। इसके बाद मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर होते हुए बरौनी, किऊल और जसीडीह के रास्ते देर रात 2:15 बजे मधुपुर पहुंचेगी।

    बिना आरक्षण कर सकेंगे यात्रा

    रेलवे की इस व्यवस्था से सावन में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलने की उम्मीद है। 22 अनारक्षित कोच वाली ट्रेन में पूर्व आरक्षण की जरूरत नहीं होगी। भीड़ के दिनों में यह ट्रेन नियमित ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम करने में भी मदद करेगी।