Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कांवड़ यात्रा विवाद से सुलगा नेपाल, पुलिस फायरिंग में युवक की मौत; कई जिलों में कर्फ्यू और अलर्ट

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 02:00 AM (GMT+05:30)

    नेपाल के सुनसरी जिले में बोलबम यात्रा की तैयारियों के दौरान शुरू हुआ विवाद हिंसक हो गया, जो वीरगंज समेत कई जिलों में फैल गया है। ...और पढ़ें

    नेपाल में भारी बवाल। (फाइल फोटो)

    नेपाल में भारी बवाल। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. सुनसरी में बोलबम यात्रा के दौरान हिंसक झड़पें हुईं।

    2. वीरगंज सहित कई जिलों में कर्फ्यू लगाया गया।

    3. पुलिस फायरिंग में एक युवक की मौत, 22 घायल।

    जागरण संवाददाता, रक्सौल (पूच)। भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के सुनसरी जिले में बोलबम यात्रा की तैयारियों के दौरान शुरू हुआ विवाद अब हिंसक टकराव में बदल गया है।

    घटना के बाद पर्सा, बारा, सिरहा, लहान, जनकपुर समेत नेपाल के कई जिलों में प्रदर्शन और मशाल जुलूस निकाले गए। कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिससे स्थिति लगातार तनावपूर्ण बनी हुई है।

    वीरगंज में प्रदर्शन के दौरान कुछ दुकानों में तोड़फोड़ और पुलिस से झड़प की घटनाएं सामने आईं। इसके बाद पर्सा के प्रमुख जिला अधिकारी (सीडीओ) भोला प्रसाद दहाल ने वीरगंज के संवेदनशील क्षेत्रों में कर्फ्यू लागू करने का आदेश जारी किया।

    पुलिस फायरिंग में एक युवक की मौत के बाद कई जिलों में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। वहीं, पूरे भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है।

    नेपाल के हिंदूवादी संगठनों ने विभिन्न जिलों में मशाल जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग की। सीमावर्ती पर्सा और बारा जिलों में भी विरोध-प्रदर्शन जारी है।

    जानकारी के अनुसार, सुनसरी जिले की देवानगंज ग्रामीण पालिका-3 के कप्तानगंज में बीते रविवार देर रात बोलबम यात्रा की तैयारियों के दौरान दो समुदायों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।

    हालात बेकाबू होने पर सुरक्षा बलों ने बल प्रयोग किया। पुलिस फायरिंग में 24 वर्षीय ओमप्रकाश मेहता की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज विराटनगर के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। पूरे क्षेत्र में भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं।

    गृहमंत्री ने बुलाई आपात बैठक

    घटना की गंभीरता को देखते हुए नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुंग ने गृह मंत्रालय में आपात बैठक बुलाई। बैठक में गृह सचिव, नेपाल पुलिस प्रमुख तथा सशस्त्र पुलिस बल के प्रमुख के साथ स्थिति की समीक्षा की गई। सरकार ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और हिंसा पर नियंत्रण के लिए सुरक्षा एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए हैं।

    सुनसरी पुलिस के अनुसार, हिंसा में कुल 22 लोग घायल हुए हैं। इनमें आम नागरिकों के अलावा नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल के जवान भी शामिल हैं।

    तीन प्रदर्शनकारियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। नेपाल में बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर भी एसएसबी और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं।

    यह भी पढ़ें- नेपाल हिंसा के बाद भारतीय सीमा में हाई अलर्ट: घुसपैठ पर लगाम के लिए बढ़ी सुरक्षा, बिना अनुमति आवाजाही पर रोक

    खबरें और भी