Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल से लेकर बिहार तक फैला नेटवर्क, 4 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, तीसरा फरार

    By Somnath Pandey Edited By: Dharmendra Singh
    Updated: Thu, 16 Apr 2026 08:02 PM (IST)

    East Champaran : पीपराकोठी पुलिस और एसएसबी 71वीं बटालियन ने पूर्वी चंपारण में एक पान की दुकान के पास से 4 किलोग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार ...और पढ़ें

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    HighLights

    1. पीपराकोठी में 4 किलोग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

    2. नेपाल और पश्चिमी चंपारण के निवासी तस्करों की पहचान हुई।

    3. पुलिस मोतिहारी-दिल्ली अफीम तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी।

    संवाद सहयोगी, पीपराकोठी (पूर्वी चंपारण)। पीपराकोठी पुलिस व सशस्त्र सीमा बल 71वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने बुधवार की रात थानाक्षेत्र के पीपराकोठी कोटवा रोड स्थित एक पान दुकान के पास से गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार किलोग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

    तीसरा तस्कर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि तीन व्यक्ति अफीम की खेप लेकर जा रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पीपराकोठी पुलिस एवं एसएसबी 71वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने छापेमारी की।

    छापेमारी के दौरान दो व्यक्तियों को अफीम के साथ पकड़ लिया गया। जबकि तीसरा पुलिस को देखकर भागने में सफल रहा। गिरफ्तार आरोपितों की तलाशी लेने पर उनके पास से एक-एक किलो के चार पैकेट में कुल चार किलोग्राम अफीम बरामद किया गया।

    पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह खेप मोतिहारी से दिल्ली ले जाने वाले थे। गिरफ्तार किए जानेवालों में नेपाल के पर्सा जिले के पचरौता थानाक्षेत्र के भीसा गांव निवासी चन्द्रेश्वर महतो (57 वर्ष) एवं पश्चिमी चंपारण के कंगली थानाक्षेत्र मठिया निवासी झगड़ू महतो (66 वर्ष) शामिल हैं।

    खबरें और भी

    दोनों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जबकि फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मौके से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क के फारवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगालने में जुटी है, ताकि गिरोह का पूर्ण खुलासा किया जा सके। छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जितेश पांडेय, थानाध्यक्ष बृजेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष मनीष कुमार, एसआई राकेश पाल एवं एसएसबी 71वीं बटालियन के जवान शामिल रहे।

    • पूर्वी चंपारण में पान की दुकान के पास बड़ा खेल
    • पीपराकोठी में अफीम के साथ एक नेपाली समेत दो धराए
    • पीपराकोठी पुलिस व एसएसबी ने गुप्त सूचना के आधार पर पीपराकोठी-कोटवा रोड में पान की दुकान से किया गिरफ्तार
    • गिरफ्तार तस्करों में नेपाल के पर्सा जिले का निवासी चंदेश्वर व पश्चिमी चंपारण का निवासी झगड़ू शामिल, तीसरा तस्कर फरार