Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में सीमा हैदर केस जैसी पटकथा? म्यांमार की महिला और भारतीय युवक गिरफ्तार

    Updated: Sun, 14 Jun 2026 06:35 PM (IST)

    रक्सौल में भारत-नेपाल सीमा पर एक म्यांमार की महिला और भारतीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। दोनों नेपाल के रास्ते थाईलैंड जाने की तैयारी में थे और महिल ...और पढ़ें

    बिहार के रक्सौल में जवानों की गिरफ्त में विदेशी महिला व भारतीय युवक।

    बिहार के रक्सौल में जवानों की गिरफ्त में विदेशी महिला व भारतीय युवक।

    HighLights

    1. म्यांमार की महिला और भारतीय युवक रक्सौल में गिरफ्तार।

    2. नेपाल के रास्ते थाईलैंड जाने की थी योजना।

    3. महिला पर पहचान छिपाने, फर्जी दस्तावेज का आरोप।

    जागरण संवाददाता, रक्सौल (पूर्वी चंपारण) । भारत-नेपाल सीमा को जोड़ने वाले मैत्री पुल के समीप हरैया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक म्यांमार की महिला और उसके साथ भारतीय युवक को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस के अनुसार दोनों नेपाल के रास्ते थाईलैंड जाने की तैयारी में थे। जांच के दौरान महिला की पहचान, दस्तावेज और भारत में निवास को लेकर कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं।

    सीमा जांच में पकड़े गए, पूछताछ में खुला मामला

    रक्सौल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मनीष आनंद ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक भारतीय युवक विदेशी महिला के साथ नेपाल सीमा पार करने की कोशिश कर सकता है।

    इसके बाद हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान के नेतृत्व में विशेष जांच अभियान चलाया गया। कस्टम चौक के पास जांच के दौरान दोनों को रोककर पूछताछ की गई।

    प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने अपना नाम मोहम्मद सद्दाम मंसूरी, पिता सिराजुल मंसूरी, निवासी रघुनाथ रसूलपुर, थाना मेजरगंज, जिला सीतामढ़ी बताया।

    उसके साथ मौजूद महिला को उसकी पत्नी बताया गया। हालांकि दस्तावेजों और पूछताछ में मिले तथ्यों के बाद मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ।

    जांच में सामने आई विदेशी नागरिक की पहचान

    पुलिस जांच में महिला की पहचान बुमा देवी, पिता मन बहादुर बसनेट, निवासी म्यित्कीना, यांगून (म्यांमार) के रूप में हुई। जांच के अनुसार दोनों की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। बाद में महिला भारत आई और दोनों ने विवाह कर लिया।

    पुलिस का दावा है कि विवाह के बाद महिला कथित रूप से अपनी मूल पहचान छिपाकर अंजुम खातून नाम से भारतीय दस्तावेजों का उपयोग कर रही थी। दस्तावेजों की वैधता और उन्हें तैयार कराने की प्रक्रिया की भी जांच की जा रही है।

    नेपाल मार्ग और दस्तावेज नेटवर्क की भी जांच

    एसडीपीओ ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों नेपाल के रास्ते थाईलैंड जाने की योजना में थे। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यात्रा के लिए कौन-कौन से दस्तावेज तैयार किए गए थे और इसमें किसी संगठित नेटवर्क या अवैध दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह की भूमिका तो नहीं है।

    खबरें और भी

    मामले में विदेशी नागरिक से जुड़े प्रावधानों, पहचान छिपाने और अन्य संबंधित कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की प्रक्रिया पूरी की गई है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।