Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्वी चंपारण में गंडक नदी में नाव पलटी, पांच डूबे, तीन बचाए गए, भाई बहन लापता

    By Vijyendra Kumar Mishra Edited By: Ajit kumar
    Updated: Mon, 27 Apr 2026 06:38 PM (GMT+05:30)

    Bihar River Incident: पूर्वी चंपारण के गोविंदगंज थाना क्षेत्र में गंडक नदी में एक नाव पलटने से पांच लोग डूब गए। तीन को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि एक ...और पढ़ें

    HighLights

    1. पूर्वी चंपारण में गंडक नदी में नाव पलटी।

    2. पांच लोग डूबे, तीन को सुरक्षित बचाया गया।

    3. एक भाई-बहन अभी भी लापता, तलाश जारी।

    संवाद सहयोगी, अरेराज (पूर्वी चंपारण)। East Champaran Boat Mishap: पूर्वी चंपारण के गोविंदगंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब गंडक नदी में एक छोटी नाव तेज धारा में फंसकर पलट गई। इस घटना में नाव पर सवार पांच लोग नदी में डूबने लगे, जिनमें से तीन को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि भाई-बहन समेत दो लोग लापता हैं।

    असंतुलित होकर पलटी नाव

    घटना सरेया गांव के पास की है, जहां पांच लोग सुबह करीब दस बजे नाव से नदी पार कर अपने खेत से तरबूज लाने जा रहे थे। इसी दौरान गंडक नदी की तेज धारा में नाव असंतुलित होकर पलट गई और सभी सवार पानी में गिर गए।

    तीन लोगों की बचाई जान

    घटना के बाद मची अफरातफरी के बीच स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बचाए गए लोगों में हरेश ठाकुर, उनकी पत्नी सरिता देवी और पुत्र आलोक ठाकुर शामिल हैं।

    भाई-बहन अब भी लापता

    लापता लोगों की पहचान सरेया गांव निवासी रमेश महतो के 26 वर्षीय पुत्र हीरालाल महतो और 16 वर्षीय पुत्री निभा कुमारी के रूप में हुई है। दोनों की तलाश जारी है।

    एसडीआरएफ खोजबीन में जुटी

    घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ के साथ मिलकर नदी में लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी गई।

    परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

    घटना की खबर फैलते ही नदी किनारे सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। लापता भाई-बहन के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। अधिकारी मौके पर कैंप कर राहत व बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं।

    खबरें और भी