Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्वी चंपारण के अरेराज में बाइक की टक्कर से युवक की मौत, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

    By Vijyendra Kumar Mishra Edited By: Dharmendra Singh
    Updated: Tue, 12 May 2026 07:10 PM (IST)

    पूर्वी चंपारण के अरेराज में एक अज्ञात बाइक की टक्कर से 25 वर्षीय संदीप पंडित की मौत हो गई। इस घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया ...और पढ़ें

    कोवहा में सड़क जाम करते आक्रोशित लोगो को समझाते डीएसपी व अन्य पदाधिकारी। जागरण

    कोवहा में सड़क जाम करते आक्रोशित लोगो को समझाते डीएसपी व अन्य पदाधिकारी। जागरण

    HighLights

    1. अज्ञात बाइक की ठोकर से युवक संदीप पंडित की मौत।

    2. पूर्वी चंपारण के अरेराज में हुई यह दुखद घटना।

    3. आक्रोशित ग्रामीणों ने बलहां-मलाही मुख्य पथ किया जाम।

    संवाद सहयोगी, अरेराज (पूर्वी चंपारण) । गोविंदगज थाना क्षेत्र के कौवाहां गांव के समीप मुख्य सड़क पर अज्ञात बाइक की ठोकर से एक बाइक सवार युवक की मंगलवार को मौत हो गई।

    मृतक की पहचान ममरखा भैया टोला पंचायत अंतर्गत खजुरिया ग्राम वार्ड संख्या 11 निवासी अमेरिका पंडित के 25 वर्षीय पुत्र संदीप पंडित के रूप में की गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बलहां-मलाही मुख्य पथ को जाम कर दिया।

    घटना की सूचना पर पहुंचे अरेराज डीएसपी रवि कुमार, राजस्व पदाधिकारी विनोद कुमार पांडेय, गोविंदगंज इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्र एवं ममारखा टोला भैया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजय दुबे ने आक्रोशित लोगों को समझाकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

    जिसके बाद सड़क से जाम हटा और आवागमन शुरू हुआ। जानकारी के अनुसार मृतक टैक्टर का ड्राइवर था, जो बलहां से बाइक पर तेल लेकर लौट रहा था। इसी दौरान कौवाहां गांव पुल के समीप अनियंत्रित बाइक चालक द्वारा ठोकर मार दी।

    जहां घटना स्थल पर ही उक्त युवक की मौत हो गई। घटना के बाद ठोकर मारने वाले बाइक सवार फरार हो गए। लोगों की सूचना पर गांव के लोग एवं पुलिस पदाधिकारी पहुंचे। मामले में अरेराज डीएसपी ने बताया कि अज्ञात बाइक की ठोकर से युवक की मौत हो गई। जिसमें पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

    खबरें और भी

    हरियाणा में सड़क हादसे में पकड़ीदयाल के मजदूर की मौत

    संवाद सहयोगी, पकड़ीदयाल । रोजी-रोटी की तलाश में हरियाणा गए पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के बड़कागांव पंचायत वार्ड संख्या 13 निवासी अखिलेश राम की सड़क हादसे में मौत हो गई।

    इसकी सूचना मिलते ही घर में चीख-पुकार शुरू हो गई। हरियाणा के जींद जिला स्थित बेबोआ गांव में सड़क पार करने के दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय अखिलेश राम पिछले करीब एक वर्ष से हरियाणा में रहकर मजदूरी एवं खेती-बाड़ी का काम करते थे।

    घटना के संबंध में मृतक के बड़े भाई ने बताया कि रविवार की रात काम खत्म करने के बाद अखिलेश सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

    हादसा इतना भीषण था कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। साथ में रह रहे मजदूर साथियों ने फोन कर इसकी जानकारी स्वजनों को दी। पत्नी प्रभा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, वृद्ध मां माधो कुंअर बेटे की मौत से बेसुध हो गई हैं। अखिलेश राम चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे।