Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्वी चंपारण में प्रेमी को पाने के लिए युवती टावर पर चढ़ी, पूरे गांव में मची अफरातफरी

    By Vinay Kumar Edited By: Dharmendra Singh
    Updated: Sun, 05 Apr 2026 09:23 PM (GMT+05:30)

    पूर्वी चंपारण के पशुरामपुर गांव में एक युवती अपने प्रेमी को पाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गई। इस घटना से पूरे गांव में अफरातफरी मच गई और सैकड़ों ग्रा ...और पढ़ें

    HighLights

    1. युवती प्रेमी को पाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी।

    2. पशुरामपुर गांव में घटना से अफरातफरी, पुलिस मौके पर।

    3. सुरक्षित उतारने के प्रयास जारी, एंबुलेंस भी तैनात।

    संवाद सहयोगी, पीपरा (पूर्वी चंपारण)। पूर्वी चंपारण के पशुरामपुर गांव में रविवार की संध्या अचानक सनसनी में बदल गई, जब एक युवती अपने प्रेमी को पाने की ठानी और सीधे मोबाइल टावर की चोटी पर चढ़ गई।

    जैसे ही उसने कदम रखा, पूरा गांव स्तब्ध और उत्सुक हो गया-बुजुर्ग बालकनी से झांकते, बच्चे छतों पर चढ़ते, और ग्रामीणों की भीड़ इधर-उधर भागती। पीपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, युवती को समझाने-बुझाने लगी और सुरक्षा के लिए एंबुलेंस व सशस्त्र बल भी तैनात कर दिए गए।

    बता दें कि पीपरा थाना क्षेत्र के पशुरामपुर गांव में रविवार की संध्या उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती मोबाइल टावर के टाप पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

    सूचना मिलते ही पीपरा थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है।

    स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने एंबुलेंस सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था भी मौके पर उपलब्ध करा दी है, ताकि किसी भी अनहोनी की स्थिति से निपटा जा सके। फिलहाल पुलिस द्वारा युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास जारी है।

    पूरे मामले पर स्थानीय प्रशासन की नजर बनी हुई है।समाचार प्रेषण तक युवती टावर के टाप से नीचे उतरने का नाम नहीं ले रहीं है। इस बाबत थानाध्यक्ष अंजन कुमार ने बताया कि मौके पर पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल को तैनात किया गया है। सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से अन्य कदम उठाने के लिए घटना की सूचना एसडीएम चकिया एवं वरीय पदाधिकारियों को भी दी गई है। रात्रि के कारण रेसक्यू करने में परेशानी हो रही है।

    खबरें और भी