Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    East Champaran News: रात की नोकझोंक के बाद अलग-अलग सोने चले गए पति-पत्नी, सुबह में चीख-पुकार से खुली पूजा की नींद

    Updated: Fri, 11 Jul 2025 05:50 PM (IST)

    मुजफ्फरपुर जिला के नरियार गांव निवासी स्व. असर्फी दास के पुत्र मिंटू कल्याणपुर थानाक्षेत्र की पीपराखेम पंचायत के हरपुर हरदास गांव निवासी मेघू दास के घ ...और पढ़ें

    इस खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
    इस खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    संवाद सहयोगी, कल्याणपुर (पूर्वी चंपारण)। East Champaran News: थानाक्षेत्र की पीपराखेम पंचायत के हरपुर हरिदास गांव में अपने ससुराल आए मुजफ्फरपुर जिले के नरियार गांव निवासी मिंटू दास (28) की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। उसका शव गुरुवार की सुबह पुलिस ने उसके ससुराल घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला।

    प्रारंभिक तौर पर यह बात सामने आई है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद मिंटू ने गुस्से में आत्मघाती कदम उठा लिया। हालांकि इस बारे में अभी तक पुलिस को आवेदन नहीं मिला है। इस बीच गांव में घटना को लेकर अटकलें तेज है।

    बताया गया है कि मुजफ्फरपुर जिला के नरियार गांव निवासी स्व. असर्फी दास के पुत्र मिंटू कल्याणपुर थानाक्षेत्र की पीपराखेम पंचायत के हरपुर हरदास गांव निवासी मेघू दास के घर अपने ससुराल दो दिन पहले आया था। वह अपनी पत्नी को ले जाने के लिए यहां पहुंचा था।

    मिंटू की शादी मेघू दास की पुत्री पूजा से आठ साल पहले हुई थी। ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक वह अपनी पत्नी को मायके से अपने घर ले जाने के लिए आया था। घटना से दो दिन पहले आए मिंटू के साथ बुधवार की रात पत्नी की नोकझोंक हुई। बात इतनी बढ़ी कि पति-पत्नी दोनों क्रोध में अलग-अलग सोने चले गए।

    खबरें और भी

    इस बीच जब गुरुवार की सुबह घरवालों की नींद खुली तो देखा कि उसका शव उसके कमरे में फंदे से लटक रहा था। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि मिंटू के स्वजनों की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला है। पुलिस युवक के मौत के पीछे के कारणों की जांच कर रही है।