Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मोतिहारी में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे; कई घायल

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 10:58 PM (IST)

    मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद पर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें लाठी-फट्टे चले और आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। ...और पढ़ें

    मौके पर जुटी पुलिस की टीम। (जागरण)

    मौके पर जुटी पुलिस की टीम। (जागरण)

    HighLights

    1. मोतिहारी में बच्चों के विवाद पर हिंसक झड़प हुई।

    2. झड़प में लाठी-फट्टे चले, आधा दर्जन से अधिक घायल।

    3. पुलिस ने स्थिति संभाली, डीएम कर रही हैं निगरानी।

    संवाद सहयोगी, मोतिहारी। छतौनी थाना क्षेत्र की बंगाली कॉलोनी में शनिवार की रात साइकिल को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।

    एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर अचानक हमला कर दिया। इसके बाद दोनों ओर से लाठी-फट्टे व अन्य हथियार से एक-दूसरे पर वार किए जाने लगे। घटना में आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है।

    बवाल की सूचना मिलते ही छतौनी थाना की पुलिस के साथ आसपास के थानों से भी बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। एहतियात के तौर पर घटनास्थल के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

    डीएम खुद कर रही मॉनिटरिंग

    घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव स्वयं छतौनी थाना पहुंच गए और थाना परिसर से पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई और आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।

    बवाल वाली गली को किया गया अवरुद्ध

    जिस गली में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई, उसे पुलिस ने डाइट के आगे से ही अवरुद्ध कर दिया है। किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को गली में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। पुलिस इलाके में लगातार गश्त कर रही है।

    खबरें और भी

    एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि बच्चों को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद मारपीट की घटना हुई। स्थिति फिलहाल सामान्य है।

    आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और पर्याप्त पुलिस बल मौके पर मौजूद है। वहीं, छतौनी थानाध्यक्ष ने पूछने पर बताया कि फिलहाल आरोपितों की गिरफ्तारी को छापेमारी में लगे हैं।

    यह भी पढ़ें- दरभंगा में मौलाना ने अपनी छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें- अरवल में पति के सामने ऑटो से खींचकर पत्नी की गोली मारकर हत्या, गवाही देकर लौट रही थी महिला