विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्वतंत्रता दिवस पर BSNL की सौगात, सिर्फ 1 रुपये में फ्रीडम 2.0 मोबाइल ऑफर लॉन्च

Updated: Fri, 14 Aug 2026 07:40 PM (IST)

बीएसएनएल ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर नए ग्राहक-केंद्रित प्लान और नेटवर्क विस्तार की घोषणा की है। इसमें 1 रुपये में फ्रीडम 2.0 मोबाइल ऑफर, फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान और बिहार में 4जी विस्तार शामिल है।

स्वतंत्रता दिवस पर BSNL की सौगात, सिर्फ 1 रुपये में फ्रीडम 2.0 मोबाइल ऑफर लॉन्च

स्वतंत्रता दिवस पर BSNL की सौगात, सिर्फ 1 रुपये में फ्रीडम 2.0 मोबाइल ऑफर लॉन्च

HighLights

  1. मात्र 1 रुपये में फ्रीडम 2.0 मोबाइल ऑफर लॉन्च।

  2. फाइबर फ्रीडम प्लान में 200 एमबीपीएस स्पीड, 5000 जीबी डेटा।

  3. बिहार में 4जी नेटवर्क विस्तार और भारतनेट का कार्य जारी।

संवाद सहयोगी, मोतिहारी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने देशवासियों और उपभोक्ताओं के लिए कई आकर्षक एवं किफायती डिजिटल प्लान की घोषणा की है।

बीएसएनएल कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान बीएसएनएल के ऑपरेशन हरेंद्र कुमार और लेखा पदाधिकारी विकास मिश्र ने संयुक्त रूप से नए ग्राहक-केंद्रित प्लान और नेटवर्क विस्तार की विस्तृत जानकारी साझा की।

उन्होंने बताया कि बीएसएनएल ने नए उपभोक्ताओं के लिए फ्रीडम 2.0 मोबाइल ऑफर पेश किया है, जिसके तहत मात्र 1 रुपये में 24 दिनों की वैधता के साथ प्रतिदिन 1 जीबी डेटा, 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।

ब्रॉडबैंड उपभोक्ताओं के लिए 1,111 रुपये प्रति माह में फाइबर फ्रीडम प्लान लॉन्च किया गया है, जिसमें 200 एमबीपीएस स्पीड, 5,000 जीबी डेटा और 25 प्लस प्रीमियम ओटीटी ऐप्स का लाभ मिलेगा।

इसके अलावा, ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 259 रुपये का किफायती एंट्री प्लान, बीएसएनएल सेल्फकेयर ऐप पर फ्री एंटरटेनमेंट टीवी, तथा 2,399 के वार्षिक प्लान पर 47 दिनों की अतिरिक्त वैधता (कुल 412 दिन) की घोषणा की गई है।

बिहार में कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए 4जी नेटवर्क विस्तार और भारतनेट के तहत पंचायतों को हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड से जोड़ने का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।