हाजत में क्या हुआ था सुदीश के साथ? पूर्वी चंपारण में मौत के बाद एसपी ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट
मोतिहारी में अवैध शराब मामले में जेल भेजे गए सुदीश राम की मौत के बाद कोटवा पुलिस पर पिटाई के ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
HighLights
अवैध शराब मामले में जेल भेजे गए सुदीश राम की मौत।
स्वजनों ने कोटवा पुलिस पर हाजत में पिटाई का आरोप लगाया।
एसपी ने एसडीपीओ को 24 घंटे में जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश।
जागरण संवाददाता, मोतिहारी। अवैध शराब का धंधा करने के आरोप में जेल भेजे गए कोटवा थानाक्षेत्र के बड़हरवा कला पूर्वी निवासी सुदीश राम की मौत के बाद कोटवा पुलिस पर लगे थाने की हाजत में पिटाई के आरोपों की जांच शुरू हो गई है।
पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने सोमवार को सदर-टू के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जितेश पांडेय को जांच का आदेश दिया है। इसी के साथ स्वजन व ग्रामीणों का आक्रोश थमने लगा है। स्थानीय लोग इसे पुलिस के स्तर पर की जानेवाली मनमानी का नतीजा बता रहे हैं।
स्वास्थ्य परीक्षण में स्वस्थ पाया गया था सुदीश
एसपी द्वारा कराई गई जांच में यह बात सामने आई है कि 30 सितंबर को जेल भेजे जाने से पहले पुलिस द्वारा कराई गई चिकित्सीय जांच में सुदीश को स्वस्थ पाया गया था। चिकित्सक ने इसकी रिपोर्ट दी थी। अब पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि मेडिकल जांच में किस स्तर पर चूक हुई है।
अवैध शराब धंधे का है पुराना रिकार्ड
बता दें कि कोटवा पुलिस ने 30 सितंबर को सुदीश को पांच लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसके खिलाफ पहले से भी अवैध शराब के मामले दर्ज हैं।
जेल जाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी। अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार की देर शाम सुदीश की मौत हो गई। घटना के बाद स्वजन ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है।
अवैध शराब के अवैध धंधे में सुदीश पहले से शामिल रहा है। उसे 30 सितंबर को जेल भेजा गया था। ताजा आरोपों की जांच के लिए मोतिहारी सदर-टू के एसडीपीओ को जांच का आदेश दिया है। चौबीस घंटे में रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।’
स्वर्ण प्रभात, पुलिस अधीक्षक, पूर्वी चंपारण।
कोटवा थाना हाजत में पिटाई से युवक की मौत में पुलिस कार्रवाई तेज, एसपी ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट- 30 सितंबर को जेल भेजा गया था बड़हरवा कला पूर्वी वार्ड संख्या-पांच निवासी सुदीश राम, स्वजन ने पुलिस पर लगाया है हाजत में पिटाई का आरोप
- पुलिस अधीक्षक ने मोतिहारी सदर-टू के एसडीपीओ को दिया है 24 घंटे में जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश, सुदीश का रहा है अवैध शराब से पुराना नाताकोट
‘ अवैध शराब के अवैध धंधे में सुदीश पहले से शामिल रहा है। उसे 30 सितंबर को जेल भेजा गया था। ताजा आरोपों की जांच के लिए मोतिहारी सदर-टू के एसडीपीओ को जांच का आदेश दिया है। चौबीस घंटे में रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।’
स्वर्ण प्रभातपुलिस अधीक्षक, पूर्वी चंपारण।
------------------------जागरण संवाददाता, मोतिहारी : अवैध शराब का धंधा करने के आरोप में जेल भेजे गए कोटवा थानाक्षेत्र के बड़हरवा कला पूर्वी निवासी सुदीश राम की मौत के बाद कोटवा पुलिस पर लगे थाने की हाजत में पिटाई के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने सोमवार को सदर-टू के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जितेश पांडेय को जांच का आदेश दिया है। इसी के साथ स्वजन व ग्रामीणों का आक्रोश थमने लगा है। स्थानीय लोग इसे पुलिस के स्तर पर की जानेवाली मनमानी का नतीजा बता रहे हैं।
स्वास्थ्य परीक्षण में स्वस्थ पाया गया था सुदीश
एसपी द्वारा कराई गई जांच में यह बात सामने आई है कि 30 सितंबर को जेल भेजे जाने से पहले पुलिस द्वारा कराई गई चिकित्सीय जांच में सुदीश को स्वस्थ पाया गया था। चिकित्सक ने इसकी रिपोर्ट दी थी। अब पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि मेडिकल जांच में किस स्तर पर चूक हुई है।
अवैध शराब धंधे का है पुराना रिकार्ड
बता दें कि कोटवा पुलिस ने 30 सितंबर को सुदीश को पांच लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसके खिलाफ पहले से भी अवैध शराब के मामले दर्ज हैं। जेल जाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी। अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार की देर शाम सुदीश की मौत हो गई। घटना के बाद स्वजन ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है।
