Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख के चुनाव की तिथि घोषित, पकड़ीदयाल में 22 अगस्त को पूरी होगी प्रक्रिया

    Updated: Thu, 13 Aug 2026 05:35 PM (IST)

    Bihar State Election Commission: पटना उच्च न्यायालय के आदेश पर राज्य निर्वाचन आयोग ने पूर्वी चंपारण के पकड़ीदयाल प्रखंड में प्रमुख और उप प्रमुख चुनाव ...और पढ़ें

    सभी सदस्यों को 22 अगस्त को सुबह 11 बजे अनुमंडल सभागार में उपस्थित होने को कहा गया है। फाइल फोटो

    सभी सदस्यों को 22 अगस्त को सुबह 11 बजे अनुमंडल सभागार में उपस्थित होने को कहा गया है। फाइल फोटो

    HighLights

    1. पकड़ीदयाल में प्रमुख-उप प्रमुख चुनाव 22 अगस्त को होगा।

    2. पटना उच्च न्यायालय के आदेश पर आयोग ने तिथि घोषित की।

    3. चुनाव प्रक्रिया की सीसीटीवी व वीडियोग्राफी से निगरानी होगी।

    संवाद सहयोगी, पकड़ीदयाल (पूर्वी चंपारण)। Pramukh Up Pramukh Election Date: पटना उच्च न्यायालय द्वारा जारी आदेश के आलोक में राज्य निर्वाचन आयोग ने बड़ा कदम उठाया है।

    आयोग ने पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी को पत्र भेजकर प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख चुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी है। पकड़ीदयाल प्रखंड में प्रमुख और उप प्रमुख पद के लिए चुनाव 22 अगस्त को संपन्न कराया जाएगा।

    स्वतंत्र चुनाव के निर्देश 

    राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिया है कि हर हाल में चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जाए। पत्र मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी मंगला कुमारी ने सभी पंचायत समिति सदस्यों को औपचारिक नोटिस जारी कर दिया है। सभी सदस्यों को 22 अगस्त को सुबह 11 बजे अनुमंडल सभागार में उपस्थित होने को कहा गया है।

    हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई 

    प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख के चुनाव को लेकर न्यायालय में वाद दायर किया गया था। सीडब्लूजेसी नंबर 695/2025 में पारित आदेश में अदालत ने राज्य निर्वाचन आयोग को चुनाव कराने का निर्देश दिया था। इसी आलोक में संयुक्त निर्वाचन आयुक्त ने जिलाधिकारी को 22 अगस्त को पूरी प्रक्रिया संपन्न कराने का आदेश जारी किया है।

    वीडियोग्राफी से निगरानी 

    आयोग के अनुसार पूरी चुनाव प्रक्रिया जिला अपर समाहर्ता स्तर के अधिकारी की सीधी देखरेख में संपन्न कराई जाएगी। इसके साथ ही पूरी प्रक्रिया की तिथि और समय के साथ वीडियोग्राफी कराई जाएगी। चुनाव संपन्न होने के बाद वीडियोग्राफी की एक प्रति राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी।

    राजनीतिक सरगर्मी हुई तेज

    पकड़ीदयाल प्रखंड में कुल 14 पंचायत समिति सदस्य हैं जो इस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव की आधिकारिक तिथि घोषित होते ही क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। उम्मीदवार अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए सदस्यों को एकजुट करने की रणनीति में जुट गए हैं। 

    खबरें और भी

    चुनावी प्रक्रिया, दिशा-निर्देशों या आधिकारिक तिथियों के सत्यापन के लिए आप बिहार राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission, Bihar) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नवीनतम अपडेट देख सकते हैं।