Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अरेराज में बनेगा 3000 क्षमता वाला शेडनुमा सभागार, सासंद राधामोहन सिंह ने की घोषणा

    By Vijyendra Kumar Mishra Edited By: Ajit kumar
    Updated: Sat, 25 Apr 2026 07:06 PM (IST)

    Areraj Auditorium Plan: पूर्वी चंपारण के अरेराज में सांसद राधामोहन सिंह ने 3000 क्षमता वाले शेडनुमा सभागार के निर्माण की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्ह ...और पढ़ें

    यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

    यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

    HighLights

    1. अरेराज में 3000 क्षमता का शेडनुमा सभागार बनेगा।

    2. सांसद राधामोहन सिंह ने विकास कार्यों की घोषणा की।

    3. सड़कों के निर्माण और न्यायालय भवन का निरीक्षण किया।

    संवाद सहयोगी, अरेराज (पूर्वी चंपारण)। East Champaran News: पूर्वी चंपारण के अरेराज में विकास को लेकर बड़ी घोषणा की गई है। भारत सरकार के पूर्व मंत्री सह स्थानीय सांसद राधामोहन सिंह ने यहां करीब तीन हजार लोगों की क्षमता वाला शेडनुमा सभागार बनाने की बात कही है।

    खाली जमीन पर बनेगा सभागार

    सांसद ने बताया कि संस्कृत उच्च विद्यालय के दक्षिण और सोमेश्वर नाथ प्लस टू विद्यालय के उत्तर स्थित खाली जमीन पर लगभग 60×100 आकार का सभागार बनाया जाएगा। इसमें एक साथ करीब तीन हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी।

    निर्माण का भी लिया जायजा

    इस दौरान सांसद ने जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के साथ हरदिया चौक से काली मंदिर होते हुए सोमेश्वर नाथ मंदिर को जोड़ने वाले मार्ग और दरियापुर-फतुआ पथ का निरीक्षण किया।

    उन्होंने बताया कि इस मार्ग का निर्माण करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा।

    आईटीआई से मंदिर तक बनेगी सड़क

    निरीक्षण के दौरान सांसद ने यह भी कहा कि मोतिहारी मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण के बाद आईटीआई के पास से मंदिर तक जाने वाली सड़क का भी निर्माण कराया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सकेगी।

    न्यायालय भवन की समस्या 

    सांसद ने अनुमंडल व्यवहार न्यायालय में जगह की कमी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि दो जज होने के बावजूद एक ही कोर्ट रूम होने से कार्य प्रभावित होता है।

    इस समस्या के समाधान के लिए जिलाधिकारी को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

    विकास को लेकर जताया भरोसा

    सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यकाल में अरेराज क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति मिलेगी और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा।

    इस घोषणा के बाद स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में अरेराज में बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास होगा।

    खबरें और भी