Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एलएनएमयू में पीजी नामांकन की दूसरी चयन सूची जारी, दाखिले की अंतिम तिथि 13 अगस्त

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 06:31 PM (IST)

    LNMU Second Selection List: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर सत्र 2026-28 के लिए दूसरी चयन सूची जारी कर दी है। चयनित छात ...और पढ़ें

    नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कोटिवार बची हुई शेष रिक्त सीटों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फाइल फोटो

    नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कोटिवार बची हुई शेष रिक्त सीटों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, दरभंगा। LNMU PG Admission: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर सत्र 2026-28 में नामांकन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू हो गया है।

    विश्वविद्यालय प्रशासन ने समर्थ पोर्टल के माध्यम से द्वितीय चयन सूची जारी कर दी है। पहली चयन सूची के आधार पर नामांकन पूरा होने के बाद रिक्त बची सीटों को भरने के लिए दूसरी मेधा सूची जारी की गई है।

    समर्थ पोर्टल पर सूची

    विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अध्यक्ष कार्यालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार सभी विषयों की द्वितीय चयन सूची समर्थ पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गई है।

    अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर यूजर आइडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर अपना आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। दूसरी चयन सूची में स्थान पाने वाले अभ्यर्थियों के लिए नामांकन की समय-सीमा निर्धारित कर दी गई है।

    11 से 13 अगस्त तक दाखिला

    चयनित छात्र 11 से 13 अगस्त तक अपने आवंटित विश्वविद्यालय विभाग या पीजी अध्ययन वाले कालेज में उपस्थित होकर नामांकन करा सकते हैं।

    नामांकन से पहले सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि में सभी प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है।

    14 अगस्त तक अपडेट जरूरी

    विश्वविद्यालय ने सभी विभागाध्यक्षों और प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि नामांकित छात्रों का विवरण समर्थ पोर्टल पर 14 अगस्त की अपराह्न दो बजे तक अनिवार्य रूप से ऑनलाइन अपडेट करें।

    निर्धारित समय तक पोर्टल पर नामांकन अपडेट नहीं होने पर संबंधित छात्र को अनुपस्थित माना जाएगा। ऐसी स्थिति में नामांकन रद समझा जाएगा और इसके बाद पोर्टल अपडेशन से संबंधित कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    रिक्त सीटों पर आगे कार्रवाई

    द्वितीय चयन सूची के आधार पर नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कोटिवार बची हुई शेष रिक्त सीटों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन रिक्त सीटों की स्थिति के आधार पर अगली प्रक्रिया निर्धारित करेगा।