विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आखिर आधे रास्ते से क्यों लौट गई कोलकाता-दरभंगा फ्लाइट? एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा

Published: Fri, 29 May 2026 05:44 PM (IST)

कोलकाता से दरभंगा आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई-7234 आधे रास्ते से वापस कोलकाता डायवर्ट कर दी गई, जिससे यात्रियों ...और पढ़ें

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

संवाद सहयोगी, दरभंगा । कोलकाता से दरभंगा आने वाली यात्रियों से भरी इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-7234 आधे रास्ते से डायवर्ट होकर वापस कोलकाता लौट गई। इसके बाद विमान में सवार यात्रियों को कोलकाता एयरपोर्ट पर उतार दिया गया और फ्लाइट रद्द किए जाने की घोषणा कर दी गई।

इससे दरभंगा और कोलकाता के बीच हवाई यात्रा की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों में निराशा छा गई। कई यात्रियों ने व्यवस्था पर नाराजगी जताई। दरभंगा एयरपोर्ट पर कुछ देर तक हंगामे की स्थिति भी बनी रही।

बाद में अधिकारियों द्वारा समझाने-बुझाने के बाद माहौल सामान्य हुआ। इसके बाद नाराज यात्री एयरपोर्ट से वापस घर लौट गए। वहीं, जरूरी काम से यात्रा करने वाले कुछ यात्री पटना एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए रवाना हुए।

उधर, दिल्ली और मुंबई से आने वाली स्पाइसजेट की एक-एक जोड़ी उड़ानें पहले से ही शेड्यूल में रद थीं। इसके कारण शुक्रवार को दरभंगा एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की कोई उड़ान संचालित नहीं हुई।

हालांकि, विमान कंपनी ने उड़ानें रद होने की सूचना पहले ही यात्रियों को दे दी थी, जिससे उन्हें एयरपोर्ट आने-जाने की अतिरिक्त परेशानी से राहत मिली।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु के बीच कुल 12 विमानों का आवागमन हुआ। दिल्ली से दरभंगा आने वाली अकासा एयर की फ्लाइट क्यूपी-1405 निर्धारित समय 10:55 बजे के बजाय छह मिनट की देरी से 11:01 बजे पहुंची।

बेंगलुरु से दरभंगा आने वाली अकासा एयर की फ्लाइट क्यूपी-1513 निर्धारित समय 12:15 बजे के बजाय 25 मिनट की देरी से 12:40 बजे पहुंची।

मुंबई से दरभंगा आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई-535 निर्धारित समय 12:50 बजे के बजाय आठ मिनट की देरी से 12:58 बजे पहुंची। मुंबई से दरभंगा आने वाली अकासा एयर की फ्लाइट क्यूपी-1139 निर्धारित समय 1:05 बजे के बजाय 28 मिनट की देरी से 1:33 बजे पहुंची।

हैदराबाद से दरभंगा आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई-537 निर्धारित समय 2:10 बजे के बजाय आठ मिनट की देरी से 2:18 बजे पहुंची। वहीं, दिल्ली से दरभंगा आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई-360 निर्धारित समय 3:00 बजे के बजाय 38 मिनट की देरी से 3:38 बजे पहुंची।