बिहार संपर्क क्रांति समेत कई ट्रेनों के बदले रूट, दरभंगा से 10 को यात्रा करने से पहले जानें नया मार्ग
Amrit Bharat Express Diverted: लखनऊ मंडल में नॉन-इंटरलॉक कार्य के कारण 10 अक्टूबर को दरभंगा से खुलने और गुजरने वाली ...और पढ़ें

रेल यात्रियों को यात्रा से पहले रूट की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।
HighLights
लखनऊ मंडल में नॉन-इंटरलॉक कार्य के कारण रूट बदला।
10 अक्टूबर को बिहार संपर्क क्रांति सहित कई ट्रेनें प्रभावित।
यात्री यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का मार्ग जांच लें।
जागरण संवाददाता, दरभंगा। Bihar Sampark Kranti Route Diverted: लखनऊ मंडल के स्वामी नारायन छपिया-मसकनवा-लखपतनगर-मनकापुर स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग की कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉक कार्य किया जा रहा है।
इसके चलते 10 अक्टूबर को दरभंगा जंक्शन से खुलने और गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों के परिचालन में फेरबदल किया गया है। रेल यात्रियों को यात्रा से पहले रूट की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।
बदले मार्ग से चलेंगी ट्रेनें
गाड़ी संख्या 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को अपने तय मार्ग के बजाय बदले हुए मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा होकर चलाई जाएगी।
वहीं दरभंगा-गोमती नगर एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग मनकापुर-गोंडा-बाराबंकी के रास्ते चलेगी। इस बदलाव के कारण यह गाड़ी अयोध्या धाम जंक्शन एवं अयोध्या कैंट स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
अयोध्या और सीवान में ठहराव नहीं
दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत एक्सप्रेस भी 10 अक्टूबर को गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल छपरा-औंड़िहार-वाराणसी जंक्शन-बनारस-प्रयागराज जंक्शन-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी। रूट बदलने से यह ट्रेन सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती और ऐशबाग स्टेशनों पर नहीं ठहरेगी।
डाउन दिशा की ट्रेन डायवर्ट
नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल भी 10 अक्टूबर को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जंक्शन-बनारस-वाराणसी जंक्शन-औंड़िहार-छपरा होकर आएगी।
मुख्य रेलखंड पर तकनीकी कार्य और नॉन-इंटरलाकिंग ब्लॉक के कारण यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
यह भी पढ़ें- कटिहार रेलवे स्टेशन पर यात्री को आया हार्ट अटैक, RPF की महिला अफसर ने CPR देकर बचाई जान
