पानी में स्कूल, कीचड़ में सफर और गड्ढों में सड़क, दरभंगा में छात्रों की बढ़ी परेशानी
दरभंगा के बेनीपुर में छात्रों को जलभराव से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है, वहीं सड़कों की बदहाली से आवागमन मुश्किल हो गया है। अभिभावकों और ग्रामीणों की शि ...और पढ़ें

पानी होकर बैगनी प्राथमिक विद्यालय बैगनी जाते बच्चे। सौ. ग्रामीण।
संवाद सहयोगी, बेनीपुर (दरभंगा)। बैगनी प्राथमिक विद्यालय तथा संस्कृत उच्च विद्यालय के विद्यार्थी बरसात के पानी होकर विद्यालय जाते हैं।
अभिभावकों ने इस संबंध में बीईओ एवं बीडीओ को आवेदन देकर जलजमाव स्थल से जल निकासी कराने का मांग की है, लेकिन अब तक जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण 345 विद्यार्थी पानी होकर विद्यालय जा रहे हैं।
अभिभावक रामधनी झा, शोभित झा, रामप्रीत साह, अमर कुमार झा, दयानंद कुमार आदि का कहना है कि पानी से आवागमन करने से बच्चों के बीमार होने की खतरा बढ़ गया है।
पंचायत स्तर भी जल निकासी की व्यवस्था नहीं हो रही है। दूसरी ओर बेनीपुर प्रखंड के महिनाम पंचायत की पीडब्ल्यूडी रोड स्थित काली मंदिर से महिनाम पछवारी टोला तक प्रस्तावित करीब 1.40 किलोमीटर लंबी सड़क का शिलान्यास हुए लगभग 10 माह हो गए, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।
निर्माण में देरी से सड़क पर जलजमाव और कीचड़ के कारण लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीण राजन कुमार झा ने बताया कि सड़क निर्माण शीघ्र शुरू कराने को लेकर कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। जलजमाव के कारण आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। निर्माण की शीघ्र पहल नहीं होने पर ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
बेनीपुर-आशापुर मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त
वहीं, बेनीपुर से आशापुर होते हुए दरभंगा जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क भी इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढे राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं।
खासकर बेनीपुर एवं आशापुर के बीच में सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि यह क्षेत्र की प्रमुख सड़क है, जिससे अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी प्रतिदिन गुजरते हैं। इसके बावजूद सड़क की बदहाली पर अब तक किसी का ध्यान नहीं गया है।
खबरें और भी
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से अविलंब सड़क की मरम्मत कराने और गड्ढों को भरवाने की मांग की है। एसडीओ मनीष कुमार झा ने बताया कि संबंधित विभाग को पानी निकासी तथा गड्ढों के तत्काल मरम्मत का निर्देश दिया गया है।