Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दरभंगा में प्रेम विवाह के बाद सामने आया पत्नी का सच, ससुराल में दूल्हे की पिटाई से मौत

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 07:18 PM (IST)

    नीतीश कुमार नामक युवक की दरभंगा में ससुरालियों की पिटाई से मौत हो गई है। 10 माह पहले प्रेम विवाह करने के बाद उसे पता चला था कि पत्नी पहले से शादीशुदा ...और पढ़ें

    पति व पत्नी की फाइल फोटो।

    पति व पत्नी की फाइल फोटो।

    HighLights

    1. दरभंगा में युवक नीतीश कुमार की पिटाई से मौत।

    2. प्रेम विवाह के बाद पत्नी के पहले से शादीशुदा होने का खुलासा।

    3. ससुरालियों पर हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी।

    संवाद सहयोगी, दरभंगा । पिटाई से जख्मी एक युवक की मौत डीएमसीएच में उपचार के दौरान हो गई है। इसके बाद स्वजन ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाकर बिलखने लगे।

    सूचना पर पहुंची बेंता थाना ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत हायाघाट थाना क्षेत्र के चकवा गांव निवासी अशोक सिंह का पुत्र नीतीश कुमार (26) बताया जाता है। जो निजी वाहन चालक का कार्य करता था।

    मृत के भाई बिट्टू सिंह ने बताया कि पड़ोसी भाभी रंभा देवी 10 माह पूर्व नीतीश की मुलाकात लहेरियासराय थाना क्षेत्र के दारूभट्टी चौक निवासी राम सहनी की पुत्री नेहा कुमारी से करा दी। फिर स्वजन की रजामंदी से दोनों ने श्यामा मंदिर में लव मैरिज किया। इसके बावजूद नेहा मायके में ही रहती थी।

    शादी के कई महीनों बाद नीतीश को मालूम हुआ कि नेहा पहले से शादीशुदा है और एक बच्चे की मां है। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। उन्होंने बताया कि 27 जुलाई को नीतीश को पत्नी ने मायके बुलाया।

    इसके देर रात उसके जख्मी होने की सूचना पर घर से स्वजन पहुंचे और आनन-फानन में डीएमसीएच में भर्ती कराया। डाक्टरों ने संदिग्ध जहरीला पदार्थ सेवन और मारपीट का उपचार कर 30 जुलाई को डिस्चार्ज कर दिया।

    उन्होंने बताया कि इसके बाद नीतीश घर पहुंचने पर खून की उल्टी करने लगा। स्वजन फिर नीतीश को दोबारा एक अगस्त को डीएमसीएच में भर्ती कराया। जिसके बाद रविवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    उन्होंने आरोप लगाया कि ससुरालियों ने 27 जुलाई को नीतीश की जमकर पिटाई की थी। उसके पूरे बदन पर चोट थी। गंभीर पिटाई से उसकी मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पत्नी सहित अन्य ससुरालियों को हत्यारोपी बनाकर बेंता थाना में आवेदन दिया गया है।

    खबरें और भी

    यहां से आवेदन भेजने पर हायाघाट पुलिस कार्रवाई करेगी। मृत तीन भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था। पिता किसानी कर जीवनयापन करते हैं। कमाऊं पुत्र की मौत से परिवार में मातम छा गया है।

    • दरभंगा में पिटाई से घायल युवक की मौत, पत्नी समेत ससुरालियों पर हत्या का आरोप
    • 10 माह पहले युवक ने किया था प्रेम विवाह, बाद में महिला के पूर्व से शादीशुदा होने का पता चला
    • निजी वाहन चलाने का काम करता था हायाघाट थाना के चकवा गांव का रहने वाला नीतीश, 27 जुलाई को ससुरालियों ने की थी पिटाई
    • स्वनज बोले- ससुराल में जहरीला पदार्थ सेवन व मारपीट की मिली थी जानकारी, डीएमसीएच कराया था भर्ती, रविवार की देर रात मौत