दरभंगा के लिए उड़ान भरने ही वाली थी फ्लाइट, अचानक बिगड़ी महिला की तबीयत डॉक्टरों ने संभाला मोर्चा
मुंबई से दरभंगा जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में उड़ान से पहले एक 80 वर्षीय महिला की तबीयत बिगड़ गई। ...और पढ़ें

यह तस्वीर जागरण आकाईव से ली गई है।
HighLights
मुंबई-दरभंगा फ्लाइट में 80 वर्षीय महिला की तबीयत बिगड़ी।
शुगर स्तर कम होने पर मेडिकल टीम ने संभाला मोर्चा।
महिला को विमान से उतारने पर फ्लाइट पौने दो घंटे लेट।
संवाद सहयोगी, दरभंगा। उड़ान भरने को तैयार विमान, सीटों पर बैठे यात्री और टेकऑफ का इंतजार... इसी बीच एक बुजुर्ग महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई।
मुंबई से दरभंगा आने वाली स्पाइसजेट की एसजी-115 फ्लाइट में सवार 80 वर्षीय महिला का शुगर स्तर अचानक कम होने लगा।
सूचना मिलते ही मेडिकल टीम विमान में पहुंची और उनकी जांच की। चिकित्सकों की सलाह पर महिला को विमान से उतारकर एयरपोर्ट पर निगरानी में रखा गया। इस पूरी प्रक्रिया के कारण विमान करीब पौने दो घंटे देर से दरभंगा के लिए रवाना हुआ।
उड़ान से ठीक पहले बिगड़ी तबीयत
यात्रियों के अनुसार, स्पाइसजेट की फ्लाइट मुंबई से दरभंगा के लिए उड़ान भरने वाली थी। सभी यात्री विमान में सवार हो चुके थे। इसी दौरान 80 वर्षीय महिला की तबीयत अचानक खराब होने लगी। बताया गया कि उनका शुगर स्तर कम हो रहा था। महिला की हालत बिगड़ती देख विमान में मौजूद यात्रियों ने इसकी सूचना चालक दल को दी।
विमान में पहुंची मेडिकल टीम
सूचना मिलते ही एयरपोर्ट की मेडिकल टीम विमान के भीतर पहुंची। चिकित्सकों ने बुजुर्ग महिला की जांच की और उनकी स्थिति का जायजा लिया। जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें विमान से उतारने की सलाह दी, ताकि उनकी बेहतर तरीके से निगरानी की जा सके।
एयरपोर्ट पर रखा गया निगरानी में
चिकित्सकीय सलाह के बाद महिला को विमान से उतार लिया गया। उन्हें एयरपोर्ट पर चिकित्सक की निगरानी में रखा गया। इस दौरान विमान में सवार अन्य यात्रियों को भी इंतजार करना पड़ा। महिला की स्थिति सामान्य होने तक आवश्यक चिकित्सकीय निगरानी जारी रखी गई।
पौने दो घंटे देर से भरी उड़ान
बुजुर्ग महिला को विमान से उतारने और चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी करने में समय लगने के कारण एसजी-115 फ्लाइट के परिचालन में करीब पौने दो घंटे की देरी हुई। इसके बाद विमान दरभंगा के लिए रवाना हुआ। देरी के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर अतिरिक्त समय इंतजार करना पड़ा।
दूसरी फ्लाइट से भेजने की तैयारी
स्पाइसजेट के प्रतिनिधि ने यात्रियों को बताया कि महिला की स्थिति सामान्य होने के बाद उन्हें दूसरी फ्लाइट से दरभंगा भेजने की व्यवस्था की जाएगी। यात्रियों ने बताया कि मेडिकल आपातस्थिति के कारण हुई देरी के बावजूद महिला की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई।
