विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Darbhanga Airport : मुंबई, हैदराबाद और कोलकाता जाने वाली फ्लाइट रद्द, ...इसलिए टेकऑफ करने में आ रही दिक्कत

Updated: Wed, 03 Jan 2024 07:04 PM (IST)

खराब मौसम की वजह से सोमवार को दरभंगा से मुंबई हैदराबाद और कोलकाता जाने वाली फ्लाइट रद्द रहीं। वहीं दिल्ली और बेंगलुरू जाने वाली फ्लाइट ने भी देरी से उ ...और पढ़ें

खराब मौसम के कारण टेकऑफ करने में हो रही दिक्कत। (फाइल फोटो)
खराब मौसम के कारण टेकऑफ करने में हो रही दिक्कत। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मुंबई, हैदराबाद और कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट रद्द।
  2. दिल्ली और बेंगलुरू जाने वाली फ्लाइट विलंब से उड़ान भरीं।

संवाद सूत्र, दरभंगा। प्रतिकूल मौसम की वजह से सोमवार को मुंबई, हैदराबाद और कोलकाता की फ्लाइट रद्द रहीं। वहीं दिल्ली और बेंगलुरू जाने वाली फ्लाइट विलंब से उड़ान भरीं। इस वजह से यात्री परेशान रहे। बुधवार को चार विमान से 720 यात्रियों ने आवागमन किया। वहीं जिनकी फ्लाइट रद्द रही, वे विमानन कंपनी और एयरपोर्ट की व्यवस्था को कोसते हुए घर लौटे।

जानकारी के अनुसार, कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई से दरभंगा आने वाली उड़ानें रद्द रहीं। इस वजह से इधर से भी उड़ानें रद्द हो गईं। इस बीच इन फ्लाइटों की सवारी करने वाले यात्री एयरपोर्ट पहुंच गए थे।

फ्लाइट रद्द होने से निराश दिखे यात्री

लौकही के शिव कुमार महात्मा को मुंबई जाना था। उन्होंने कहा कि पहले से सूचना नहीं मिलती है। सुबह में सूचना प्रसारित की जाती है। कम से कम एक दिन पहले सूचना दी जानी चाहिए।

फुलपरास के चंद्रभूषण मिश्रा को मुंबई जाना था। समय से एयरपोर्ट पहुंच गए, लेकिन फ्लाइट रद्द होने से निराशा हाथ लगी। सारा कार्यक्रम गड़बड़ हो गया।

3 घंटे देरी से पहुंची दिल्ली टू दरभंगा फ्लाइट

दिल्ली से दरभंगा आने वाली उड़ान करीब तीन घंटे विलंब से पहुंची। वहीं बेंगलुरू से दरभंगा की फ्लाइट करीब एक घंटे 27 मिनट विलंब से पहुंचीं। इस बीच आने वाले यात्रियों के स्वजन और जाने वाले लोग बेसब्री से इंतजार करते रहे।

मुजफ्फरपुर की किरण देवी को बेंगलुरू जाना था। फ्लाइट विलंब होने से वह काफी गुस्से में थी। मालूम हो कि मंगलवार को दरभंगा एयरपोर्ट से सभी उड़ानें रद्द हो गई थी।

यह भी पढ़ें: Bihar News: KK Pathak के इस एक्शन से बंद हो जाएगी सरकारी शिक्षकों की बाहरी कमाई, DEO को मिले सख्त कार्रवाई के निर्देश

'हरा रंग लेकर घूमेंगे तो कहेगा नफरत पैदा करता है...', Tejashwi Yadav फिर भड़के, राम मंदिर पर खर्च को लेकर कह दी बड़ी बात